Contact for Advertisement 9650503773


भरतपुर डीग निवासी भानू जोशी को सौंपा गया युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया का अतिरिक्त प्रभार: सोनू जाटौली

युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया का अतिरिक्त प्रभारी

युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया का अतिरिक्त प्रभारी - Photo by : NCR Samachar

राजस्थान   Published by: Bhanu Joshi , Date: 01/10/2022 04:37:54 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Bhanu Joshi ,
  • Date:
  • 01/10/2022 04:37:54 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान भरतपुर डीग राष्ट्रीय परशुराम सेना के युवा प्रदेशाध्यक्ष सोनू पंडित जाटौली ने डीग निवासी मीडिया क्षेत्र के उभरते सितारे भानू जोशी को सँगठन के युवा मोर्चा में प्रदेश मीडिया प्रभारी के अतिरिक्त प्रभार पद पर मनोनीत किया।

विस्तार

राजस्थान भरतपुर डीग राष्ट्रीय परशुराम सेना के युवा प्रदेशाध्यक्ष सोनू पंडित जाटौली ने डीग निवासी मीडिया क्षेत्र के उभरते सितारे भानू जोशी को सँगठन के युवा मोर्चा में प्रदेश मीडिया प्रभारी के अतिरिक्त प्रभार पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील पीढ़ी ने बताया कि, भानू जोशी सदैव मीडिया के माध्यम से राजनैतिक और सामाजिक पकड़ रखते हुए समाज के लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयासरत रहते है। 

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी रोहिताश चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर कटारा,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कलसाडा, प्रदेश महासचिव डॉक्टर गुलाब चंद शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतीश कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र मोहन शर्मा, युवा मोर्चा महासचिव मनोज मिश्रा रायपुर, संभाग प्रभारी प्रधानाचार्य ब्रजभूषण शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष दीपशिखा शर्मा, अलवर जिला अध्यक्ष सुनील मसारी और कुम्हेर अध्यक्ष हेमू पाहुआ, डीग अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बधाइयां प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं दी।