-
☰
No image found.
बिहार: स्कूल को बदनाम करने की साजिश का आरोप, छात्राओं ने संस्थान के समर्थन में खोला मोर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले में स्थित उत्तम संस्थान मॉडर्न ग्रुप को बदनाम करने की कथित साजिश का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले में स्थित उत्तम संस्थान मॉडर्न ग्रुप को बदनाम करने की कथित साजिश का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बीते 21 मई को गनौरी रामकली विद्यालय परिसर में कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा अचानक हंगामा किए जाने और सड़क जाम करने की घटना के बाद अब छात्राओं और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि संस्थान की छवि खराब करने के उद्देश्य से यह विवाद खड़ा किया गया था। घटना के बाद विद्यालय में पढ़ने वाली कई छात्राओं ने सामने आकर संस्थान के पक्ष में बयान दिया। छात्राओं ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई का माहौल बेहद अच्छा है और यहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, अनुशासन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। छात्राओं ने यह भी कहा कि कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर विद्यालय को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। एक छात्रा ने कहा कि “हम यहां सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षकों का व्यवहार अच्छा है और हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। हम इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहते हैं।” छात्राओं ने हंगामा और सड़क जाम की घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि संस्थान वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है और हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने में लगा है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि शिक्षा संस्थानों को राजनीति और विवादों से दूर रखा जाना चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
दिल्ली: सरकारी विद्यालय में जनजातीय समुदाय के लिए सेवा और सहयोग कार्यक्रम, कपड़ों का किया गया वितरण
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद चौक बाजार में भीषण जाम, 20 मिनट तक फंसी रहीं दो एंबुलेंस
उत्तराखंड: महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस की ‘झोटा बुग्गी यात्रा’, 24 मई को निकलेगा विरोध मार्च
राजस्थान: 2027 को लेकर घर-घर सर्वे जारी, जिला कलक्टर ने नागरिकों से सहयोग की करी अपील
मध्य प्रदेश: “संस्कारों की पाठशाला” कार्यक्रम, बच्चों को नैतिक मूल्यों व सुरक्षा की दी गई सीख
उत्तर प्रदेश: डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
