-
☰
No image found.
बिहार: नगर परिषद की लापरवाही से नाराज मोहल्लेवासियों ने चंदा जुटाकर खुद भरे सड़क के गड्ढे
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर मोहल्ले में लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढों और जलजमाव की समस्या से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने खुद ही सड़क की मरम्मत कर डाली।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर मोहल्ले में लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढों और जलजमाव की समस्या से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने खुद ही सड़क की मरम्मत कर डाली। मोहल्ला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार ने बताया कि गोपालपुर को लगभग तीन वर्ष पूर्व नगर परिषद में शामिल किया गया था, लेकिन अब तक अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए हैं। मोहल्ले में नालियों और सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे बरसात के दौरान पानी सड़क पर जमा होकर कीचड़ का रूप ले लेता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब डेढ़ सौ मीटर लंबी मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। कई बार समस्या की शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने आपसी सहयोग से चंदा इकट्ठा कर भट्ठा की राख (छाई) मंगवाई और अपने खर्च पर सड़क की भराई एवं ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किया। लोगों ने श्रमदान कर सड़क को चलने योग्य बनाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बजरंगबली मंदिर से लेकर शंकर सिंह के घर तक सड़क की स्थिति सबसे अधिक खराब थी, जिसे अब सामूहिक प्रयास से सुधारा गया है। मोहल्लेवासियों के इस कदम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, हालांकि साथ ही नगर परिषद की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि जब नागरिक स्वयं समस्या का समाधान करने को मजबूर हों तो प्रशासनिक व्यवस्था की भूमिका पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।
बिहार: 23 आरोग्य मंदिरों में 732 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी गई दवाइयां व परामर्श
उत्तर प्रदेश: जिगर कॉलोनी में अव्यवस्थित हालात, टूटी पाइपलाइन और बदहाल पार्क से लोग परेशान
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर होगा जलाभिषेक
राजस्थान: पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, मटके फोड़कर जताया विरोध
