-
☰
No image found.
बिहार: पुलिस का जागरूकता अभियान हुआ शुरू , उग्रवाद छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने की करी अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कौआकोल थाना क्षेत्र के महुडर पंचायत अंतर्गत जंगली एवं दुर्गम इलाकों में वामपंथी उग्रवादियों हेतु सरकार द्वारा संचालित आत्मसमर्पण सह पुनर्वास नीति को लेकर पुलिस ने बुधवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
विस्तार
बिहार: कौआकोल थाना क्षेत्र के महुडर पंचायत अंतर्गत जंगली एवं दुर्गम इलाकों में वामपंथी उग्रवादियों हेतु सरकार द्वारा संचालित आत्मसमर्पण सह पुनर्वास नीति को लेकर पुलिस ने बुधवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान कौआकोल के अपर थानाध्यक्ष एसआई अविनाश कुमार के नेतृत्व में महुडर के दनियाँ, रानीगदर,करमाटांड़,झरनवां,लालपुर आदि गांवों में चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति की जानकारी दी तथा उग्रवाद का रास्ता छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता,पुनर्वास सुविधा,कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। टीम ने ग्रामीणों से उग्रवादी गतिविधियों की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को देने का आग्रह किया। अभियान के दौरान चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया गया तथा युवाओं को भटकाव से दूर रहने और विकास कार्यों में सहयोग करने का संदेश दिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में आगे भी इस तरह के जनजागरण अभियान लगातार चलाए जाएंगे। मौके पर एएसआई रिंकू कुमार समेत एसटीएफ जवान एवं ग्रामीण आदि मौजूद थे।
बिहार: नगर परिषद की लापरवाही से नाराज मोहल्लेवासियों ने चंदा जुटाकर खुद भरे सड़क के गड्ढे
बिहार: 23 आरोग्य मंदिरों में 732 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी गई दवाइयां व परामर्श
उत्तर प्रदेश: जिगर कॉलोनी में अव्यवस्थित हालात, टूटी पाइपलाइन और बदहाल पार्क से लोग परेशान
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर होगा जलाभिषेक
राजस्थान: पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, मटके फोड़कर जताया विरोध
