Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश सिवनी में सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक एस एल उइके को दी गई विदाई

सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक एस एल उइके को दी गई विदाई

सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक एस एल उइके को दी गई विदाई - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश, मंडला  Published by: admin , Date: 01/10/2022 06:28:58 pm Share:
  • मध्य प्रदेश, मंडला
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 01/10/2022 06:28:58 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश सिवनी जिले मुख्यालय से विकास खण्ड घंसौर ग्राम पंचायत कटिया में शासकीय माध्यमिक शाला कटिया में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विस्तार

इन्द्रमेन मार्को: मध्य प्रदेश सिवनी जिले मुख्यालय से विकास खण्ड घंसौर ग्राम पंचायत कटिया में शासकीय माध्यमिक शाला कटिया में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त हेडमास्टर शिक्षक  सुम्मी लाल उइके को विदाई दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षक चौधरी, दुबे, मरकाम, उइके ने कहा कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माता की उपाधि दी गई है। हम उइके से आग्रह करेंगे कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी छात्र-छात्राओं को शिक्षा दान करते रहेंगे। माध्यमिक शिक्षक जनशिक्षक लखेरा ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। 

वे हमेशा सेवानिवृत्त के बाद उन्हें गुरुजी या मास्टर जी ही बोलते है समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं, जिससे समाज सशक्त और मजबूत होता है। सेवानिवृत्त शिक्षक सुम्मी लाल उइके ने विद्यालय परिवार व स्थानीय ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने जो सम्मान दिया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर अतिथियों व विभिन्न शिक्षकों ने उइके को शासकीय माध्यमिक शाला कटिया शिक्षकों ने मंडला जिले सहस्त्रधारा का स्मृति चिन्ह, शाल, बड़े देव, रानी आवंती बाई, श्रीफल आदि भेंटकर सम्मानित किया। 

इस दौरान घर में भी किया गया सम्मान समारोह आयोजित हुई उइके की पुत्री  संगीता सरोते, सरिता मार्को, उर्मिला उइके और वीरेन्द्र कुमार उइके पंचो भाई बहनों ने मिलकर एक स्कूटी भेंट किया गया, शिक्षक एवं समस्त ग्रामीण जन उपस्थित हुए।