Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान में जाट बहरोड मंडल विधायक के निवास पर जिला अध्यक्ष उमेश के स्वागत कार्यक्रम का 27 जनवरी शुक्रवार को किया गया आयोजन

राजस्थान में जाट बहरोड मंडल विधायक के निवास पर जिला अध्यक्ष

राजस्थान में जाट बहरोड मंडल विधायक के निवास पर जिला अध्यक्ष उमेश के स्वागत कार्यक्रम का 27 जनवरी शुक्रवार को आयोजन किया गया  - Photo by : NCR Samachar

राजस्थान   Published by: Aabhash Sharma , Date: 28/01/2023 10:47:05 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Aabhash Sharma ,
  • Date:
  • 28/01/2023 10:47:05 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान जिला अध्यक्ष उमेश के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन जाट बहरोड मंडल विधायक के निवास पर किया गया। इस मौके पर उमेश ने कहा कि, प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को जिला अध्यक्ष समझते हुए लगातार पार्टी हित में अपने कार्य को करते रहे। 

विस्तार

राजस्थान: जिला अध्यक्ष उमेश के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन जाट बहरोड मंडल विधायक के निवास पर किया गया। इस मौके पर उमेश ने कहा कि, प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को जिला अध्यक्ष समझते हुए लगातार पार्टी हित में अपने कार्य को करते रहे। यह जिम्मेदारी मुझे नहीं आप सभी कार्यकर्ता को समर्पित है। इस अवसर पर मुंडावर विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी ने कहा कि, भैया पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता है एक साधारण कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने आम कार्यकर्ता का मान बढ़ाया है। यह सराहनीय है और आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी जिले के पांचों विधानसभा के चुनाव जीतने जा रही है। इस अवसर पर रमेश सरपंच जाट, बहरोड मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष किशोर चौधरी, आभास शर्मा, मंडल महामंत्री हेमंत चौधरी, देवेंद्र भोजपुरी, राजेंद्र सेन लक्ष्मी स्वरूप, पंच हरीश यादव, रमेश प्रधान पोलादपुर, विनोद चौधरी, सुमेर चौधरी कैलाश, सरपंच मंगल उपसरपंच विक्रम कुंडू सहित, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।