Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश, रानापुर नगर में शुक्रवार को गाहरी समाज द्वारा भगवान देव नारायण जन्म उत्सव मनाया, भेरू सिंग काटकड गाहरी ने 1लाख 22 हज़ार मूल्य की सोने की चैन भेंट की  

मध्य प्रदेश, रानापुर नगर में शुक्रवार को गाहरी समाज द्वारा भ

मध्य प्रदेश, रानापुर नगर में शुक्रवार को गाहरी समाज द्वारा भगवान देव नारायण जन्म उत्सव मनाया - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश  Published by: Aarif Mohammad , Date: 28/01/2023 12:37:27 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Aarif Mohammad ,
  • Date:
  • 28/01/2023 12:37:27 pm
Share:

संक्षेप

शुक्रवार को गाहरी समाज द्वारा भगवान देव नारायण जन्म उत्सव मनाया गया। 
जिसमे गाहरी समाज जन बड़ी संख्या में तेजा महाराज मंदिर पर एकत्रित हुए। जहाँ से डी जे के साथ जुलुश यात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए, भेरू सिंग काटकड गाहरी ने 1लाख 22 हज़ार मूल्य की सोने की चैन भगवान देव नारायण जन्म उत्सव पर भगवान देव नारायण को भेंट की

विस्तार

मध्य प्रदेश: रानापुर नगर में शुक्रवार को गाहरी समाज द्वारा भगवान देव नारायण जन्म उत्सव मनाया गया। 
जिसमे गाहरी समाज जन बड़ी संख्या में तेजा महाराज मंदिर पर एकत्रित हुए। जहाँ से डी जे के साथ जुलुश यात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए। प्रमुख चौराहों पर पुलिस थाना चौराहा, पुराना बस स्टैंड, चौराहा पुराना अस्पताल चौराहे, पर गुजराती गरबा भी खेला गया। जिसमें महीला पुरुष और बच्चो ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए, भगवान देव नारायण के जन्म उत्सव यात्रा पुनः तेजा महाराज मंदिर पहुंची। जिसके बाद गणेश काटकड़ गाहरी ने मंदिर पर ध्वज चढ़ाई, फिर महा आरती की गई और भेरू सिंग काटकड गाहरी ने 1लाख 22 हज़ार मूल्य की सोने की चैन भगवान देव नारायण जन्म उत्सव पर भगवान देव नारायण को भेट की धर्म लाभ प्राप्त किया उसके बाद समाज जन ने भगवान देव नारायण जन्म उत्सव पर केक काट कर समाज जन को बधाई दी। जिसके बाद प्रशादी भंडारा हुआ। जिसके बाद भगवान देव नारायण जन्म उत्सव पूर्ण हुआ।