-
☰
Madhya Pradesh: कृष्ण जन्म उत्सव पर लगे जय कारे, कृष्ण की एक झलक पाने के लिए भक्त हुए
- Photo by :
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिला आगर मालवा कानड़ से संवाददाता गोवर्धन कुम्भकार। कानड नवीन बस स्टैंड पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथा प्रवक्ता संत सुगणा बाई सा ने चौथे दिन भगवान राम और कृष्ण के जीवन पर आधारित कथा का रसपान उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को करवा कर आपने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र को विस्तार से गुणगान करते हुए कहा कि वह इस पृथ्वी पर दुष्टो का संवहार करने के लिए अवतरित हुए थे।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिला आगर मालवा कानड़ से संवाददाता गोवर्धन कुम्भकार। कानड नवीन बस स्टैंड पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथा प्रवक्ता संत सुगणा बाई सा ने चौथे दिन भगवान राम और कृष्ण के जीवन पर आधारित कथा का रसपान उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को करवा कर आपने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र को विस्तार से गुणगान करते हुए कहा कि वह इस पृथ्वी पर दुष्टो का संवहार करने के लिए अवतरित हुए थे। बड़ा सौभाग्य का विषय है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या नगरी में उनके भव्य मंदिर पर उनका प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है ।हम सब 22 जनवरी को इस भव्य उत्सव के साथ मनाना है वही भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव यहां पंडाल में धूमधाम से मनाया गया और भगवान कृष्ण की अद्भुत लीलाओं का वर्णन किया।देवकी मां के 7 संतानों का वध कंस द्वारा किया गया। आठवां पुत्र भगवान श्री कृष्ण के रूप में अवतरित हुए और उन्होंने दुष्ट कंस का वध किया । जैसे ही वासुदेव टोकरी में पंडाल में बाल स्वरूप श्री कृष्णा को लेकर आए ढोल धमाकों के साथ वैसे ही पूरा पंडाल कृष्णमय हो गया एवं सारा पंडाल नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गुंज से भक्तिमय हो गया।