Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भीषण आग से हड़कंप, तेज हवाओं के बीच आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 23/05/2026 03:13:40 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 23/05/2026 03:13:40 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: देवास मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध देवास टेकरी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण गर्मी और तेज हवाओं के चलते अचानक भयानक आग लग गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: देवास मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध देवास टेकरी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण गर्मी और तेज हवाओं के चलते अचानक भयानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह देखते ही देखते दूर-दूर तक फैल गईं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बना हुआ है। 

तेज हवाओं ने बिगाड़ा रूप

शुरुआत में आग एक सीमित दायरे में थी, लेकिन वर्तमान में चल रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया हवा के झोंकों के साथ आग की लपटें तेजी से आगे बढ़ती चली गईं, जिससे देवास टेकरी के आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। 


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं फायर फाइटर्स बेहद सूझबूझ और तत्परता के साथ आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं हालांकि, हवा की रफ्तार तेज होने के कारण उन्हें मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ताजा स्थिति: स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद है। आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है ताकि किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके। स्थानीय लोगों में दहशत। आग की भयावहता को देखकर आसपास के रहवासियों में भारी डर और हड़कंप देखा जा रहा है लोग सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। 


Featured News