-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवांकुर संस्था श्री मुरारी लाल उपाध्याय शिक्षा प्रसार समिति द्वारा पंडित पुत्तू राम मेमोरियल स्कूल (निजी विद्यालय) में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवांकुर संस्था श्री मुरारी लाल उपाध्याय शिक्षा प्रसार समिति द्वारा पंडित पुत्तू राम मेमोरियल स्कूल (निजी विद्यालय) में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित जनों ने उनके महान जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान हेतु किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने साहस, त्याग और देशभक्ति से समाज को नई दिशा दी, जो आज भी प्रेरणादायक है। इस अवसर पर प्रदीप उपाध्याय, मीनाक्षी पुरोहित, मुकेश उपाध्याय, नीरज ओझा, मीराबाई, किशनलाल, बंसीलाल रजक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की भावना के साथ किया गया।
बिहार: नगर परिषद की लापरवाही से नाराज मोहल्लेवासियों ने चंदा जुटाकर खुद भरे सड़क के गड्ढे
बिहार: 23 आरोग्य मंदिरों में 732 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी गई दवाइयां व परामर्श
उत्तर प्रदेश: जिगर कॉलोनी में अव्यवस्थित हालात, टूटी पाइपलाइन और बदहाल पार्क से लोग परेशान
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर होगा जलाभिषेक
राजस्थान: पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, मटके फोड़कर जताया विरोध
