Notice: Uninitialized string offset: 0 in /home/za4vmw75cl6u/public_html/index.php on line 1

Notice: Uninitialized string offset: 0 in /home/za4vmw75cl6u/public_html/index.php on line 1
Operation Amritpal: छह साथियों समेत पकड़ा गया अमृतपाल, पंजाब में कल तक इंटरनेट बंद
Contact for Advertisement 9650503773


Operation Amritpal: छह साथियों समेत पकड़ा गया अमृतपाल, पंजाब में कल तक इंटरनेट बंद

Operation Amritpal: छह साथियों समेत पकड़ा गया अमृतपाल, पंजाब

Operation Amritpal: छह साथियों समेत पकड़ा गया अमृतपाल, पंजाब में कल तक इंटरनेट बंद - Photo by : social media

दिल्ली   Published by: Agency , Date: 18/03/2023 05:58:45 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 18/03/2023 05:58:45 pm
Share:

संक्षेप

अजनाला थाने पर हमले के सिलसिले में पंजाब पुलिस ने शनिवार को वारिस पंजाब डी के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके छह साथियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पंजाब के कई जिलों में रविवार दोपहर तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

विस्तार

जालंधर के महतपुर इलाके के पास से अमृतपाल सिंह के छह साथियों को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान अमृतपाल खुद पुलिस से बच निकला। पुलिस ने अमृतपाल का पीछा किया और सूत्रों के अनुसार उसे नकोदर से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

अजनाला थाने पर हमले के सिलसिले में पंजाब पुलिस ने शनिवार को वारिस पंजाब डी के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके छह साथियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पंजाब के कई जिलों में रविवार दोपहर तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल की गिरफ्तारी से माहौल खराब न हो इसके लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 

वहीं मोगा के एसएसपी जे एलेनचेलियन का कहना है कि अभी तक अमृतपाल की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उसकी तलाश में अभियान जरूर चलाया जा रहा है। इससे पहले अमृतपाल सिंह के छह साथियों को जालंधर के महतपुर इलाके के पास से हिरासत में लिया गया था। इस दौरान अमृतपाल खुद पुलिस से बच निकला। पुलिस ने अमृतपाल का पीछा किया और सूत्रों के अनुसार उसे नकोदर से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पुलिस अमृतपाल के सहयोगी भगवंत सिंह बजेके उर्फ प्रधानमंत्री के पीछे भी है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें कुछ समय में गिरफ्तार किया जा सकता है।

फर्जी समाचार या अभद्र भाषा न फैलाएं
पंजाब पुलिस ने ट्वीट किया- सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी तरह का झूठी समाचार न फैलाएं।

मोहाली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद
मोहाली के कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कुछ कंपनियों द्वारा मोबाइल इंटरनेट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है जबकि कुछ निजी कंपनियां अभी भी विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट चला रही हैं। एहतियात के तौर पर मोहाली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके में सुबह से ही कौमी इंसाफ मोर्चा को हटाने की अफवाह चल रही थी. वहीं पुलिस का कहना है कि अमृतपाल के मामले को लेकर मोहाली पुलिस ने कौमी इंसाफ मोर्चा के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस संबंध में मोहाली पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। शहर में झूठ अफवाहें चल रही हैं। शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है। क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी। अगर कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

24/07/2024
24/07/2024
22/07/2024
22/07/2024
17/07/2024
17/07/2024
16/07/2024
16/07/2024
13/07/2024