-
☰
No image found.
राजस्थान: 2027 को लेकर घर-घर सर्वे जारी, जिला कलक्टर ने नागरिकों से सहयोग की करी अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत घर-घर सर्वे एवं मकान गणना का कार्य निरंतर जारी है।
विस्तार
राजस्थान: जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत घर-घर सर्वे एवं मकान गणना का कार्य निरंतर जारी है। प्रगणक निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर मकानों का सूचीकरण एवं आवश्यक जानकारी का संकलन कर रहे हैं। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि 16 मई से प्रारंभ हुए इस सर्वे के अंतर्गत प्रगणकों द्वारा प्रत्येक मकान का अंकन कर निर्धारित प्रश्नों के आधार पर जानकारी संकलित की जा रही है। यह जानकारी शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भविष्य की विकास नीतियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। कलक्टर ने स्पष्ट किया कि सर्वे के दौरान किसी भी नागरिक से आधार नंबर, बैंक खाता, ओटीपी, फोटो, हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान जैसी कोई गोपनीय जानकारी नहीं मांगी जायेगी। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की जानकारी मांगता है तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने आमजन से सोशियल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान ना देने तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत जानकारी पर विष्वास करने की अपील की।
दिल्ली: सरकारी विद्यालय में जनजातीय समुदाय के लिए सेवा और सहयोग कार्यक्रम, कपड़ों का किया गया वितरण
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद चौक बाजार में भीषण जाम, 20 मिनट तक फंसी रहीं दो एंबुलेंस
उत्तराखंड: महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस की ‘झोटा बुग्गी यात्रा’, 24 मई को निकलेगा विरोध मार्च
मध्य प्रदेश: “संस्कारों की पाठशाला” कार्यक्रम, बच्चों को नैतिक मूल्यों व सुरक्षा की दी गई सीख
उत्तर प्रदेश: डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
