-
☰
No image found.
राजस्थान: सर्वानंद बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट का सफल आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (WPSF) की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या एवं मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष (कन्या शिक्षा सहायता) डॉ. राजबाला चौधरी तथा महासचिव डॉ. राकेश व
विस्तार
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (WPSF) की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या एवं मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष (कन्या शिक्षा सहायता) डॉ. राजबाला चौधरी तथा महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान जिनेश कुमार जैन के नेतृत्व में सर्वानंद बैडमिंटन क्लब के सहयोग से रविवार, 07 जून 2026 को फ्रेंड्स बैडमिंटन एकेडमी, मालवीय नगर, जयपुर में एक दिवसीय सर्वानंद बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 40 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। टूर्नामेंट ने युवाओं एवं बच्चों में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनों के लिए निःशुल्क नाश्ते (ब्रेकफास्ट) की व्यवस्था भी की गई, जिसे WPSF परिवार की बच्चों एवं खिलाड़ियों के हित में एक सराहनीय पहल माना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री रिम्मू जी खंडेलवाल (संस्थापक अध्यक्ष, रिम्मू फाउंडेशन) एवं डॉ. राजबाला चौधरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, WPSF) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैश प्राइज मनी पार्टनर एवं सहयोगी के रूप में वंदना झा, निदेशक, लिटसा ग्रुप ऑफ कंपनीज का विशेष सहयोग रहा। विभिन्न मीडिया समूहों ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित अतिथियों, WPSF पदाधिकारियों एवं सर्वानंद बैडमिंटन क्लब द्वारा राजस्थानी पगड़ी, दुपट्टा, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र , ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। उपस्थित सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। अंत में प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आयोजक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं ,और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
बिहार: नगर परिषद की लापरवाही से नाराज मोहल्लेवासियों ने चंदा जुटाकर खुद भरे सड़क के गड्ढे
बिहार: 23 आरोग्य मंदिरों में 732 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी गई दवाइयां व परामर्श
उत्तर प्रदेश: जिगर कॉलोनी में अव्यवस्थित हालात, टूटी पाइपलाइन और बदहाल पार्क से लोग परेशान
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर होगा जलाभिषेक
राजस्थान: पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, मटके फोड़कर जताया विरोध
