-
☰
Sri Lankan Cricket Board suspended: विश्व कप के बीच ICC का बड़ा एक्शन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित
विश्व कप के बीच ICC का बड़ा एक्शन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित - Photo by : Social Media
संक्षेप
Cricket Board: भारत में इस वक्त विश्व कप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए श्रीलकां क्रिकेट को तत्काल प्रभाव से ससपेंड कर दिया है। आईसीसी का यह फैसला श्रीलंकाई पार्लियामेंट की तरफ से गुरुवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद सामने आया है।
विस्तार
Cricket Board: भारत में इस वक्त विश्व कप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए श्रीलकां क्रिकेट को तत्काल प्रभाव से ससपेंड कर दिया है। आईसीसी का यह फैसला श्रीलंकाई पार्लियामेंट की तरफ से गुरुवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद सामने आया है। बता दें कि, प्रस्ताव में श्रीलंका क्रिकेट बर्खास्त करने की डिमांड की गई थी, जिसका सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों ने खुल कर समर्थन किया था। इसके बाद आईसीसी ने यह निष्कर्ष निकाला कि श्रीलंका क्रिकेट एक मेंबर के तौर पर अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है। उसे अपने सभी मामलों को स्वतंत्रतापूर्वक मैनेज करने की आवश्यकता है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को यह निश्चित करने की जरुरत है कि शासन या प्रशासन में कोई हस्तक्षेप नहीं हो। आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि, ससपेंड की शर्ते आईसीसी बोर्ड द्वारा सही समय पर तय की जाएगी। आईसीसी बोर्ड की बैठक 21 नवंबर को होने जा रही है, जिसके बाद आगे का कदम उठाया जायेगा। आपको बता दें कि, श्रीलंका अगले साल जनवरी-फरवरी में आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करने वाला है। श्रीलंका टीम पर क्या होगा इसका असर जब तक आईसीसी श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड से बैन नहीं हटता, श्रीलंकाई टीम किसी भी ICC इवेंट में भाग नहीं ले पायेगा। वैसे अच्छी बात यह है, आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम के सारे मुकाबले समाप्त होने के बाद यह एक्शन लिया है। ऐसे में विश्व कप के शेड्यूल पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। हालांकि प्रतिबंध के चलते श्रीलंका के फ्यूचर टूर प्रोग्राम पर भी प्रभाव पड़ सकता है। सरकार ने किया क्रिकेट बोर्ड में हस्तक्षेप विश्व कप 2023 में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन बहुत खरब रहा है और वह अपने 9 मुकाबले में से मात्र 2 ही जीत पाई। श्रीलंका 4 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 9 पर है। श्रीलंका का वर्ष 2025 में होने वाले चैंपियन ट्रॉफी खेल पाना भी बहुत मुश्किल लग रहा है।
आपको बता दें कि, श्रीलंकाई सरकार ने 6 अक्टूबर को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भंग कर दिया था। श्रीलंका के फैन ने क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। श्रीलंका के सरकार के द्वारा बोर्ड को भंग करने के बाद पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अगुआई में अंतरिम सिमिति का गठन भी किया था। हालांकि बाद में न्यायालय ने श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड को बहाल कर दी थी।
उत्तर प्रदेश: जरगो जलाशय में डुबोकर हत्या करने का आरोपी किशोर साहनी सोनभद्र से गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: करोड़ों की प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: थाना जमालपुर पुलिस ने गुम हुए 6 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को किए सुपुर्द
उत्तर प्रदेश: अवैध ढांचों में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
तेलंगाना: महिला की हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से हत्या, दो घरेलू सहायक पर शक
उत्तर प्रदेश: 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 10-12 सितंबर तक विशेष लोक अदालत का आयोजन