-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में 6 मंदिरों के विकास को मिली 11.98 करोड़ की मंजूरी धार्मिक पर्यटन को नया पंख
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिले के छह प्रमुख मंदिरों के व्यापक विकास के लिए पर्यटन विभाग ने करीब 11.98 अरब रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। जनवरी फरवरी 2026 से सभी परियोजनाओं पर काम शुरू होने की संभावना है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिले के छह प्रमुख मंदिरों के व्यापक विकास के लिए पर्यटन विभाग ने करीब 11.98 अरब रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। जनवरी फरवरी 2026 से सभी परियोजनाओं पर काम शुरू होने की संभावना है। विकास कार्य पूरे होने पर धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बड़ा बाग हनुमान मंदिर बड़ा बाग हनुमान मंदिर में बहुउद्देशीय हॉल, धर्मशाला, भव्य मुख्य द्वार, परिक्रमा पथ और आकर्षक लाइटिंग के लिए 355.54 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। रामजानकी मंदिर, राजेंद्र नगर मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, मुख्य द्वार, पाथवे और सुंदर उद्यान बनाने के लिए 296.63 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। ठाकुर जी मंदिर, मीरगंज यहां बहुउद्देशीय हॉल, धर्मशाला और उद्यान निर्माण के लिए 106.44 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। पहलऊनाथ शिव मंदिर, फरीदपुर
संत विश्राम गृह, बहुउद्देशीय हॉल, पाथ-वे और उद्यान के विकास के लिए 103.05 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। अहिच्छत्र, आंवला अहिच्छत्र क्षेत्र में यात्री विश्राम गृह और अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए है।
उत्तराखंड: वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का कड़ा शिकंजा, आरोपी समेत चोरी के दो वाहन किए बरामद
मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा पर उमड़ी भीड़, व्यवस्था पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: रंजिश बनी मौत की वजह, बीच सड़क घेरकर अजय यादव की करी हत्या
उत्तर प्रदेश: बैंक यूनियन को मिला नया नेतृत्व, त्रिपाठी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दिखा उत्साह
मध्य प्रदेश: कॉलेज चलो अभियान के तहत जनसंपर्क तेज, छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती रैली में हुआ बवाल, लोगों ने की न्याय की मांग
