Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दिलदारनगर पुलिस ने गोवंश तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक गाय बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 07/11/2025 10:43:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 07/11/2025 10:43:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने दो अभियुक्तों को गोवंश तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। दिलदारनगर थाना के उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह चंदेल अपनी पुलिस टीम के साथ महना चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने दो अभियुक्तों को गोवंश तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। दिलदारनगर थाना के उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह चंदेल अपनी पुलिस टीम के साथ महना चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दो व्यक्तियों को गोवंश के साथ पकड़ा। गिरफ्तार  किए गए अभियुक्तों की पहचान राम प्रवेश राम (44 वर्ष) पुत्र मुन्ना राम और मुन्ना राम (46 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय तलुका राम के रूप में हुई है। ये दोनों रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली उत्तर मोहल्ला के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक गाय बरामद की, जिसे वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। इस मामले में दिलदारनगर थाना में मु0अ0सं0 209/25 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।  

इस संबंध में थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल सुजीत सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है, वहीं पुलिस ने क्षेत्र में गोवंश तस्करी पर रोक लगाने के लिए गश्त तेज कर दी है जिले के पुलिस कप्तान डॉक्टर इरज राजा के आदेश  और  शासन प्रसासन के आदेशों का पालन किया जा रहा है। 

Related News

दिल्ली: ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि

बिहार: जिला पदाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक कर आंगनबाड़ी केंद्रों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सुधार के दिए निर्देश

बिहार: जिला पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

बिहार: डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना समिति की पहली बैठक सम्पन्न

बिहार: रजौली अनुमंडल में SC/ST अत्याचार निवारण सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न, मुआवजा और पेंशन वितरण की समीक्षा

बिहार: इंटर विद्यालय में बिहार मुक्त विद्यालय परीक्षा बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा शुरू, पहले दिन 535 परीक्षार्थी उपस्थित


Featured News