Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान 13 वर्षीय छात्र की मौत, एक युवक झुलसा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 10/07/2026 01:58:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/07/2026 01:58:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जनपद के बेलहर क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। धान की रोपाई के दौरान खेत में काम कर रहे 13 वर्षीय सूरज उर्फ पंजाबी पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जनपद के बेलहर क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। धान की रोपाई के दौरान खेत में काम कर रहे 13 वर्षीय सूरज उर्फ पंजाबी पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जोगिंदर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सूरज कक्षा-9 का छात्र था और पढ़ाई के साथ परिवार का हाथ भी बंटाता था। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूरज अपने पीछे एक भाई और दो बहनों को छोड़ गया है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बरसात के मौसम में लगातार हो रही आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए खेतों में काम करने वाले लोगों से मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर जाने और सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बस्ती को ₹504.34 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने कंपोजिट विद्यालय का किया शिलान्यास

राजस्थान: जयपुर में 11-12 जुलाई को लगेगा 'श्री उत्सव' प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता और स्वावलम्बन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में दर्दनाक हादसा, गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को हायर सेंटर रेफर, परिवार में मातम

उत्तर प्रदेश: प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत धनपुरी में वृक्षारोपण और गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश: पहली बारिश में बदहाल हुआ उसरा शहीद–उपाधि मार्ग, जलभराव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा


Featured News