Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/06/2026 03:12:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/06/2026 03:12:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक प्रदेश भर में संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक  08 जून, 2026 को विशेष जन-संपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक प्रदेश भर में संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक  08 जून, 2026 को विशेष जन-संपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम के तहत किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के दौरान जनपद के समस्त ग्राम पंचायतो तथा नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, बाजारों, पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा हटाने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने का कार्य किया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी संचालित किया गया तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि प्लास्टिक अपशिष्ट पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। 

लोगों से अपील की गई कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर कपड़े, जूट अथवा अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्री से बने थैलों का उपयोग करें। अभियान के दौरान दुकानदारों एवं व्यापारियों को भी प्लास्टिक मुक्त बाजार बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कई स्थानों पर स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जनसहभागिता के बिना स्वच्छ एवं सुंदर समाज की कल्पना संभव नहीं है।

यह कार्यक्रम केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” की भावना के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाया जा रहा है। ग्रामवासियों/नगरवासियों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त गाजीपुर बनाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता से जुड़े संदेशों वाले पंपलेट वितरित किए गए तथा विभिन्न माध्यमों से पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।


Featured News