Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दो नाबालिग बेटियों की हुई हत्या, पिता और भाइयों पर लगे आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 09/06/2026 02:26:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 09/06/2026 02:26:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सेवरही पुलिस को पिपरारघाट टोला देवनरायन के ग्रामीणों ने शाम करीब सात बजे सूचना दी कि गांव का रामप्रसाद बिंद अपने 14 व 15 साल के बेटों के साथ मिलकर 17 व 18 साल की अपनी दोनों बेटियों को घर के अंदर लाठी-डंडे से बुरी तरह पीट रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सेवरही पुलिस को पिपरारघाट टोला देवनरायन के ग्रामीणों ने शाम करीब सात बजे सूचना दी कि गांव का रामप्रसाद बिंद अपने 14 व 15 साल के बेटों के साथ मिलकर 17 व 18 साल की अपनी दोनों बेटियों को घर के अंदर लाठी-डंडे से बुरी तरह पीट रहा है। थानेदार फोर्स लेकर कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे तो दोनों बेटे दरवाजे पर बैठे मिले। पुलिस ने दोनों से कहा कि बहनों को बुलाकर लाओ तो उन्होंने कहा कि दोनों सो रही हैं। पिता के साथ हम लोगों ने मिलकर दोनों को मारा है। पुलिस घर के अंदर गयी तो दोनों की बिस्तर पर लाश पड़ी थी। पास में ही डंडे व लाठी पड़ी थी। दोनों पर खून लगा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए और दोनों नाबालिग बेटों को अभिरक्षा में लेकर सेवरही थाने भेज दिया। मौके से लाठी-डंडे को कब्जे में ले लिया।

बेटियों के आने-जाने को लेकर घर में होता था विवाद

दोनों नाबालिग बेटों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि पिता दोनों बेटियों के चाल-चलन पर शक करता था। दोनों घर से निकल कर कहीं चली जाती थीं और तीन चार दिन बीतने के बाद लौट आती थी। इसे लेकर घर में विवाद होता था। इसी विवाद में छह महीने पहले मां की जान चली गयी थी। सोमवार की शाम को भी फिर वही विवाद हुआ तो तीनों ने मिलकर दोनों लड़कियों को मार डाला। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि पिता ने दो नाबालिग बेटों के साथ मिलकर दो बेटियों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी है। मौके से लाठी व डंडा बरामद कर लिया गया है। दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। पिता फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 


Featured News