Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डुमरियागंज के डॉ. अवनीश वर्मा को गोरखपुर में ‘Sustained Contribution in Physio Award’ से सम्मानित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 28/02/2026 03:37:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 28/02/2026 03:37:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थगर ।गोरखपुर में 22 फरवरी 2026 रविवार को आयोजित एक भव्य फिजियोथेरेपी सम्मेलन में डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)के प्रसिद्ध युवा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.अवनीश वर्मा को उनके उल्लेखनीय योगदान व फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. अवनीश वर्मा को प्रतिष्ठित “Sustained Contribution in Physio Award” से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें वर्षों से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, समाज में फि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थगर ।गोरखपुर में 22 फरवरी 2026 रविवार को आयोजित एक भव्य फिजियोथेरेपी सम्मेलन में डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)के प्रसिद्ध युवा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.अवनीश वर्मा को उनके उल्लेखनीय योगदान व फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. अवनीश वर्मा को प्रतिष्ठित “Sustained Contribution in Physio Award” से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें वर्षों से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, समाज में फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूकता फैलाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया गया। डॉ. वर्मा ने अपने क्लिनिक 'रिलैक्स फिजियोथेरेपी सेन्टर डुमरियागंज' के माध्यम से सैकड़ों मरीजों को बिना सर्जरी के सफल उपचार प्रदान किया है। सम्मान समारोह में उपस्थित विशेषज्ञों ने बताया कि डॉ. वर्मा का कार्य न केवल चिकित्सकीय दृष्टि से उत्कृष्ट है, बल्कि समाज सेवा की भावना से भी प्रेरित है। वे समय-समय पर सेमिनार एवं कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर नई तकनीकों को सीखते और अपनाते हैं, जिससे मरीजों को आधुनिक एवं प्रभावी उपचार मिल सके।
डॉ. वर्मा ने इस सम्मान को अपने मरीजों, परिवार एवं सहयोगियों को समर्पित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य भविष्य में भी समाज की सेवा करना और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र को आगे बढ़ाना है।


क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
डॉ वर्मा हाल ही एक महीने पूर्व बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपी कॉन्फ्रेंस में इसी अवॉर्ड के नाम से सम्मानित हुए थे। जो इस अवॉर्ड से वो दो बार सम्मानित हो चुके। सम्मेलन में देश -प्रदेश के विभिन्नराज्यों  सहित अलग अलग जनपदों से आए फिजियोथेरेपिस्टों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों, नवीन उपचार पद्धतियों तथा शोध विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी अवसर पर डॉ. वर्मा को फिजियोथेरेपी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा, मरीजों के प्रति समर्पण तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।जिससे क्षेत्र का गौरव बढ़ा। यह सम्मान पत्र एवं अवार्ड उन्हें गोरखपुर के पूर्वोत्तर रेलवे प्रेक्षाग्रह में आयोजित टीम ने दी। कमर दर्द और सवाईकल के हजारो रोगियो को अपने इलाज से कर चुके है ठीक  डुमरियागंज। डॉ. अवनीश वर्मा डुमरियागंज क्षेत्र में संचालित अपने फिजियोथेरेपी केंद्र के माध्यम से कमर दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, लकवा (पैरालिसिस) तथा खेल की चोटों के उपचार में विशेष सेवाएं दे रहे हैं। 

उनके इस सम्मान से क्षेत्र में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. वर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनके मरीजों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है तथा वे भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। डॉ. वर्मा ने  कहा कि "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरे मरीजों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। मैं भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।उनकी इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के पदाधिकारी राकेश सिंह सर, (अध्यक्ष )डॉ एम०एल०यादव सर, डॉ०सुभाष यादव,डॉ०रवि राव सर,डॉ भवानी, तथा वरिष्ठ पत्रकार हाशिम रिजवी, आईजेए के जिलाध्यक्ष केपी सिंह बबबू,  मनोज कुमार शुक्ला , तुफेल अहमद आदि लोगो ने प्रसन्नताव्यक्त  करते हुए बधाई दी है। 
 

06/02/2026
23/01/2026
23/01/2026
20/01/2026
15/01/2026
05/01/2026
05/01/2026
05/01/2026

Featured News