Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्थापना दिवस पर भारत विकास परिषद, लक्ष्य शाखा ने लगाया रक्तदान शिविर, सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 10/07/2026 04:02:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/07/2026 04:02:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारत विकास परिषद, लक्ष्य शाखा द्वारा 10 जुलाई 2026 को परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में साई हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में लक्ष्य शाखा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारत विकास परिषद, लक्ष्य शाखा द्वारा 10 जुलाई 2026 को परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में साई हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में लक्ष्य शाखा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मानव सेवा का उत्कृष्ट उद्धारण दिया इस अवसर पर डॉ. रोहित अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान" है तथा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। शाखा अध्यक्ष यश सिंघल ने बताया कि भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। 

उन्होंने कहा कि परिषद सदैव "सेवा, संस्कार एवं समर्पण" के ध्येय के साथ समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। रक्तदान करने वाले सदस्यों में यश सिंघल, डॉ. रोहित अग्रवाल, प्रलभ अग्रवाल, आशुतोष, वंशिका, प्रांजल, वरुल जसोरिया, कृतिका खंडेलवाल, डॉ. हर्षित सिंह, सीए दिव्यांशु अग्रवाल, अपूर्व, विभु गुप्ता एवं नमन जैन शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: बस्ती को ₹504.34 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने कंपोजिट विद्यालय का किया शिलान्यास

राजस्थान: जयपुर में 11-12 जुलाई को लगेगा 'श्री उत्सव' प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता और स्वावलम्बन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में दर्दनाक हादसा, गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को हायर सेंटर रेफर, परिवार में मातम

उत्तर प्रदेश: प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत धनपुरी में वृक्षारोपण और गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश: पहली बारिश में बदहाल हुआ उसरा शहीद–उपाधि मार्ग, जलभराव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा


Featured News