Contact for Advertisement 9650503773

उत्तर प्रदेश: बारात से घर वापस आते समय अनियंत्रित होकर कार पलटी तीन घायल एक की मौत 
 
- Photo by :

  Published by: Anup Kumar , Date: 27/04/2024 12:59:15 pm Share:
  • Published by: Anup Kumar ,
  • Date:
  • 27/04/2024 12:59:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अहरौरा मीरजापुर के स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुई अहरौरा मार्ग पर देर रात्रि में बारात से घर को लौट रहे फोर व्हीलर में पांच लोग रहे सवार जिसमें तीन गंभीर एक की मौत प्राप्त जानकारी अनुसार अहरौरा थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव से बारात इमलिया चट्टी गई हुई थी। 

विस्तार

जिसमें देर रात्रि में घर को लौटते समय अहरौरा जमुई मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के सरसवापर गांव के पास पेट्रोल टंकी के पास फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी और फोर व्हीलर पलट गई जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए एक की मौत हो गई आयुष राज पुत्र अरविंद सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी बैरामपुर थाना अहरौरा की मौत हो गई। 

आयुष दो भाइयों में छोटा था जो पंचायत सहायक पद पर कार्य करता था वहीं घायल राजेश्वर सिंह अशोक सिंह राहुल सिंह घायल हो गए समाजसेवी पंकज उपाध्याय मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकलवाने का प्रयास किया फॉरेन पुलिस को सूचना देकर गुहार लगाई सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जिसमें चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया वही आयुष राज को मृतक साबित किया  मृतक का शव  लेकर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।