Contact for Advertisement 9650503773


मुंबई-पुणे हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल 

मुंबई-पुणे हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

मुंबई-पुणे हाईवे पर भीषण सड़क हादसा - Photo by : Social Media

मुंबई   Published by: Agency , Date: 18/11/2022 11:25:21 am Share:
  • मुंबई
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 18/11/2022 11:25:21 am
Share:

संक्षेप

एक मारुति सुजुकी एर्टिगा कार जिससे व्यक्ति पुणे से मुंबई जा रहा था, बीती रात करीब 11:30 बजे मारुति एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि, इसमें चार लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। 

विस्तार

बीती रात मुंबई-पुणे हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल बताए जा रहे है। 

आपको बता दें कि, एक मारुति सुजुकी एर्टिगा कार जिससे व्यक्ति पुणे से मुंबई जा रहा था, बीती रात करीब 11:30 बजे मारुति एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि, इसमें चार लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। 

बता दें कि, ये भीषण सड़क हादसा महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली में हुआ। चारों घायलों को MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महाराष्ट्र खोपोली थाने के एक अधिकारी ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, "कार पुणे से मुंबई जा रही थी जब 12 बजे के करीब ट्रक से टकरा गई। कार में 9 लोग सवार थे। चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल ने अस्पताल जाते वक्त अपनी अंतिम सांस ली।"
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सभी पुरुष थे और घायलों में 1 महिला भी शामिल है। 

पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसकी वजह से कार ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि, चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।