-
☰
केन्द्र सरकार के कुल 77 मंत्रालयों और विभागों में 8.72 लाख पद खाली
77 मंत्रालयों और विभागों में 8.72 लाख पद खाली - Photo by : NCR Samachar
संक्षेप
इन कुल खाली पदों के 90 फीसदी पद तो सिर्फ पांच मंत्रालयों या विभागों में ही खाली पड़े हैं। इनमें रक्षा (नागरिक), रेलवे, गृह मामलों, डाक और राजस्व विभाग शामिल है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश मार्च 2019 में जब गणना की गई तो पता चला कि हर पांचवां सरकारी पद खाली पड़ा था। मार्च, 2020 में जो आंकड़े सरकार ने पेश किए तो उन आंकड़ों से मालूम चला कि केन्द्र सरकार के कुल 77 मंत्रालयों और विभागों में 8.72 लाख पद खाली थे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन कुल खाली पदों के 90 फीसदी पद तो सिर्फ पांच मंत्रालयों या विभागों में ही खाली पड़े हैं। इनमें रक्षा (नागरिक), रेलवे, गृह मामलों, डाक और राजस्व विभाग शामिल है। मार्च 2014 से मार्च 2022 तक मात्र 7 लाख 22 हजार 311 पदों पर केंद्र सरकार में नौकरियां दी गई है। जबकि इसी दौरान नौकरियों के लिए 22 करोड़ से ज़्यादा आवेदन मिले। थे साल 2014-15 में एक लाख 30 हजार 423 लोगों को नौकरियां मिली। साल 2015-16 में एक लाख 11 हजार 807, 2016-17 में एक लाख एक हजार 333, 2017-18 में 76 हजार 147, 2018-19 में 38 हजार 100, 2019-20 में एक लाख 47 हजार 96, 2020-21 में 78 हजार 555 और 2021-2022 में 38 हजार 850 लोगों को नौकरियां दी गई। कार्मिक मंत्रालय के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखित जवाब में ये संसद में जानकारी दी थीं आखिरी 2 सालो में बहुत कम भर्तियां हुई है यानि ये कि सारी रूटीन भर्तियां ही है जो सरकार को करनी ही है। अब नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि उनकी सरकार आने वाले 2023 तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी तो वो तो देना ही पड़ेगी कोई अहसान थोड़ी न कर रहे हैं। साथ ही एक ओर समस्या है जो 18 महीने में 10 लाख लोगों को नौकरी देने से खड़ी होगी। इस प्रकार से नियुक्ति पाए ये सभी लोग एक ही टाइम-पीरियड में प्रमोशन के भी हकदार बन जाएंगे।
हरियाना: जनहित ट्रस्ट के फायदों से प्रभावित होकर लोग बनवा रहे लाभ कार्ड
उत्तर प्रदेश: बोल्डर शरीर के ऊपर गिर जाने से मजदुर की मौत
उत्तर प्रदेश: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक हुआ घायल
राजस्थान: ग्राम खंडेल में एसएमडब्ल्यू ग्रुप का केक काटकर गठन किया गया
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी पुलिस के द्वारा 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद