Contact for Advertisement 9650503773


छत्तीसगढ़: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पटेवा में 9वी 11वी का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

- Photo by :

  Published by: Dakatar Kumar sen , Date: 01/05/2024 10:40:18 am Share:
  • Published by: Dakatar Kumar sen ,
  • Date:
  • 01/05/2024 10:40:18 am
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पटेवा में हिन्दी माध्यम की कक्षा 9वी से 11वीं का परीक्षा परिणाम 30/04/2024 को घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम जानने छात्र-छात्राओं के भारी संख्या में पालकगण उपस्थिति रहे। 

विस्तार

छत्तीसगढ़: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पटेवा में हिन्दी माध्यम की कक्षा 9वी से 11वीं का परीक्षा परिणाम 30/04/2024 को घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम जानने छात्र-छात्राओं के भारी संख्या में पालकगण उपस्थिति रहे स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पटेवा  के प्राचार्य समीर चन्द्र प्रधान ने पालकों की उपस्थिति में कक्षा 9वी वा कक्षा 11वी  के छात्र-छात्राओं  के सत्र 2023-24 का परीक्षा परिणाम की घोषणा  करते हुए छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये  सत्र 2024-25 मे इससे भी अधिक अंक अर्जित करने छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। 


कक्षा 9वी मे कुल 142 छात्र-छात्राए और कक्षा 11 वी मे 104 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। कक्षा 9 वी मे प्रथम स्थान कु माही सेन 85.16% . कु भाविका 83.6%, डोमनलाल 82.3%, कु, महिमा 75.83%, कु काजल 75.56 % अंक  अर्जित किया । कक्षा 11 वी मे प्रथम - खुशीरानी देवांगन 83.8 %, टोमेश्वरी साहू 83.4%, ज्याति यादव 81.8%, जिज्ञासु लोधी 77%. काजल साहू 76.2% अंक प्राप्त किया। प्राविण्य सूची मे अपना नाम दर्ज कर अपने माता-पिता व स्कुल को गौवरानवित किया।