Contact for Advertisement 9650503773


पंजाब के मोहाली में अमृत महोत्सव के अवसर पर होगा 7 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 

- Photo by :

पंजाब   Published by: MOHIT KUMAR , Date: 27/01/2023 05:22:53 pm Share:
  • पंजाब
  • Published by: MOHIT KUMAR ,
  • Date:
  • 27/01/2023 05:22:53 pm
Share:

संक्षेप

पंजाब के मोहाली में आर्य समाज खरड़ द्वारा नगर की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर शहीदों को समर्पित 30 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक राम भवन खरड़ में भव्य 7 दिवसीय आयोजन होगा, जिसका उद्घाटन सोम प्रकाश राज्य मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 30 जनवरी सायं 4.30 बजे किया जाएगा।

विस्तार

मोहित कुमार मित्तल: पंजाब के मोहाली में आर्य समाज खरड़ द्वारा नगर की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर शहीदों को समर्पित 30 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक राम भवन खरड़ में भव्य 7 दिवसीय आयोजन होगा, जिसका उद्घाटन सोम प्रकाश राज्य मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 30 जनवरी सायं 4.30 बजे किया जाएगा।

प्रतिदिन योग शिविर से शुरुआत होगी। प्रातः एवं सायंकाल दो बार हवन यज्ञ होगा एवं मधुर भजन गाए जायेंगे एवं विभिन्न विषयों पर प्रवचन होंगे।

इस कार्यक्रम में किसान सम्मलेन 31 जनवरी प्रातकाल में आहार से आरोग्या महिला सम्मलेन 31 जनवरी सायंकाल में शिक्षक सम्मेलन 1 फरवरी तथा 2 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। आर्य युवा सम्मलेन 3 फरवरी और रक्त दान महाशिविर 4 फरवरी को संपन्न होगा। 

5 फरवरी को 101 कुंडीय महायज्ञ होगा। यह आर्य समाज खरड़ के इतिहास का सबसे बड़ा महायज्ञ आयोजित करने की योजना है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत होंगे। सुबुही खान, एस एस संधू, पदमश्री डॉ हरमोहिंदर सिंह बेदी, डॉ. रजनीश अरोड़ा, स्वामी विदेह योगी, उमेंद्र दत्त, डॉ. राजिंदर सिंह एवं आर्य जगत के अन्य कई विद्वान इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रसिद्ध भजन गायक राम निवास आर्य एवं दिनेश पथिक भी इस कार्यक्रम के मंच को सुशोभित करेंगे।

सात दिन एक भव्य स्वदेशी मेला भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगा। विकास गर्ग जी को इस कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है।
 

19/04/2024
11/04/2024
08/04/2024
04/04/2024
03/04/2024
03/04/2024
03/04/2024
23/03/2024