Contact for Advertisement 9650503773


AAP Manifesto MCD Elections: दिल्ली MCD चुनाव को लेकर CM केजरीवाल ने जारी किया AAP का घोषणा पत्र 

CM केजरीवाल ने जारी किया AAP का घोषणा पत्र

CM केजरीवाल ने जारी किया AAP का घोषणा पत्र - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Agency , Date: 11/11/2022 04:27:41 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 11/11/2022 04:27:41 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली MCD चुनाव 2022 के लिए दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल द्वारा आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र आज यानी शुक्रवार को जारी कर दिया गया है।

विस्तार

दिल्ली MCD चुनाव 2022 के लिए दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल द्वारा आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र आज यानी शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश की राजधानी को और सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए घोषणापत्र में 10 गारंटी दी हैं। MCD चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने ये 10 वादे  किए हैं, 

1. कूड़े के पहाड़ का निपटारा करेंगे। 
2. वसूली बंद होगी। 
3. पार्किंग की समस्या समाप्त होगी। 
4. आवारा जानवरों का समाधान होगा। 
5. बेहतर सड़कें-गलियां बनाई जाएंगी। 
6. शिक्षा-स्वास्थ्य को और बेहतर करेंगे। 
7. सुंदर पार्क बनाए जाएंगे। 
8. MCD कर्मचारियों को वेतन समय पर मिलेगा। 
9. व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। 
10. भ्रष्टाचार खत्म होगा। 

दिल्ली CM केजरीवाल ने कहा, 'आज हम आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र में 10 गारंटी जारी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी जो कहती है वही करती है, आप की गारंटी कभी नहीं टूटती। दूसरी पार्टियां भी पहले घोषणापत्र जारी करते हैं, लेकिन पूरा नहीं करते, फिर बाद में एक संकल्प पत्र लाते हैं। पिछली बार इन्होंने वादा किया कि निगम का पैसा सीधा केंद्र से लाएंगे, लेकिन ये 1 चवन्नी भी ला नहीं पाए। इनके नेता कहते है कि, केजरीवाल पैसे नहीं देता। एक भी गली की इन्होंने मरम्त नहीं की। कूड़ा मुक्त दिल्ली की बात कही, लेकिन गंदगी से नालियां भरी पड़ी हैं। 

आगे उन्होंने कहा, 'BJP ने कहा था कि, कूड़े के पहाड़ को दिल्ली से पूरी तरह से खत्म कर देंगे और अब कह रहे हैं कि, कूड़े के पहाड़ तो हर शहर में होते हैं। लंदन-टोक्यो में कहां हैं कूड़े के पहाड़? मार्केट की सफाई की बात की। सदर जाकर देखिए कूड़ा भरा रहता है। इन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, फिर अपने सभी पार्षदों के टिकट काट दिए। भ्रष्टाचार बीजेपी करती हैं और जेल आप नेता सत्येंद्र जैन को भेजते हैं और तो और इन्होंने हमारे काम रोकने का प्रयास किया है। योगा क्लास तक रुकवा दी पर मैंने रुकने नहीं दी। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली को सुंदर बनाएंगे। कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे। नए कूड़े के पहाड़ बनने नहीं देंगे। कूड़ा मैनेजमेंट करेंगे। लंदन-पेरिस से लोग बुलाएंगे, सड़कों और गलियों की सफाई करेंगे। भ्रष्टाचार मुक्त MCD बनाएंगे। बिल्डिंग के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। हर लेंटर पर पैसे देना बंद होगा। घर के निर्माण के लिए नियम लाएंगे। ब्लैक मैलिंग रोकेंगे। पार्किंग की व्यवस्था होगी। बेहतर प्लान बनाएंगे। आवारा पशुओं से निजात दिलाएंगे। नगर निगम की सड़कों को ठीक करेंगे। नगर निगम स्कूल और अस्पताल बेहतर बनाएंगे। नगर निगम के पार्क बेहतर बनाएंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे और हर कर्मचारी को 1 तारीख को सैलरी देंगे। व्यापारियों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया आसान करेंगे। तरह-तरह की फीस खत्म करेंगे। इंस्पेक्टर राज खत्म करेंगे और सील दुकाने खोलेंगे।