Contact for Advertisement 9650503773


Raghav Chadha weds Parineeti Chopra: दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा की सगाई 

दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी सगाई

दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी सगाई - Photo by : Social Media

दिल्ली   Published by: Agency , Date: 12/05/2023 05:56:34 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 12/05/2023 05:56:34 pm
Share:

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की कल सगाई होने वाली है। कल 13 मई को दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी। इन दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही, लोग दोनों ही पंजाबी कपल को काफी पसंद कर रहे हैं।

एक तरफ इन दोनों की सगाई की तैयारियां चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा का मुंबई वाला घर दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

जानकारी के मुताबिक परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई के फंक्शन में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पर पहनने वाले हैं और यह बताया जा रहा है कि, अभिनेत्री का उचित बहुत ही लाइटवेट होगा। परिणीति को ज्यादा हैवी कपड़े पसंद नहीं है। वहीं राघव चड्ढा की अगर बात करें तो अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा का डिजाइन किया हुआ मिनिमल अचकन ही पहनेंगे। 

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंस को 13 मई का बेसब्री से इंतजार है,, जब इन दोनों की सगाई होगी। सभी चाहने वाले इन्हें बधाईयां दे रहे हैं।