Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश उमरिया जिले में आगामी त्योहार सादगी एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला शांति समिति की अपील

मध्य प्रदेश उमरिया जिला शांति समिति

मध्य प्रदेश उमरिया जिला शांति समिति - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश  Published by: Dhirendra Kumar Dwivedi , Date: 27/09/2022 10:27:14 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Dhirendra Kumar Dwivedi ,
  • Date:
  • 27/09/2022 10:27:14 am
Share:

संक्षेप

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि, त्योहारों के दौरान स्थाई निकायों द्वारा साफ सफाई, पेयजल, प्रकाष की व्यवस्था तथा आवागमन मार्ग की मरम्मत के कार्य कर लिए जाएं। 

विस्तार

मध्य प्रदेश उमरिया जिले में सभी त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनानें की परंपरा रही है। इस परंपरा को आगे भी बनाए रखते हुए आगामी दिनों आने वाले त्योहारों दुर्गा अष्टमी, नवमी, दशहरा, गांधी जयंती, ईद मिलाद उन नबी, शरद पूर्णिमा, दीपावली, भाईदूज, षठ पर्व आदि के त्योहार सादगी एवं शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील जिला शांति समिति द्वारा जिलावासियो से की गई है। 
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि, त्योहारों के दौरान स्थाई निकायों द्वारा साफ सफाई, पेयजल, प्रकाष की व्यवस्था तथा आवागमन मार्ग की मरम्मत के कार्य कर लिए जाएं। 

दशहरा पर्व के अवसर पर निकलने वाले चल समारोह के कार्यक्रम न्यू बस स्टेण्ड से सायं 7 बजे तथा मंगल भवन से रात्रि 9 बजे निकाले जाएंगे। मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम रात्रि 11 बजे तक पूर्ण कर लिया जाए। आपने कहा कि मूर्ति विसर्जन नियत स्थान पर ही किया जाए। इस दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। शराब पीकर चल समारोह में शामिल होने की अनुमति नही रहेगी। केवल भक्ति भाव से परे गीत ही बजाए जा सकेगे। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरीकेटिंग की व्यवस्था की जाएगी। आपनें दुर्गा समितियों से स्थाई कनेक्षन लेने तथा दुर्गा पंडालों की सुरक्षा हेतु दो दो व्यक्तियों को रात्रि के दौरान पंडालों में ही रूकने की व्यवस्था करने के निर्देष दिए। 

पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हां ने कहा कि दुर्गा पंडालों में अग्नि से होेने वाली दुर्घटनाओ को रोकने हेतु दो दो बाल्टी रेत तथा पानी की व्यवस्था रखें। सोशल मीडिया में आपत्तिजनक मैसेज नही चलाने के निर्देष देते हुए कहा कि ऐसा पाया जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर अषोक ओहरी, अति0पु0अधी0 प्रतिपाल सिंह महोबिया, राकेष शर्मा, अजय सिंह, राजेष शर्मा, धनुषधारी सिंह, शंभूलाल खट्टर, विनय मिश्रा, रतन खण्डेलवाल, सदर जामा मस्जिद, मो0 सईद, हाजी अजुल, विद्युत मण्डल एवं लोक निर्माण विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।