Contact for Advertisement 9650503773

शुभ धनतेरस: आज है धनतेरस, ख़रीददारी करते समय भूल कर भी न ख़रीदे ये चीज़े 

 भूल कर भी न ख़रीदे ये चीज़े

भूल कर भी न ख़रीदे ये चीज़े - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Kritika Kumari , Date: 10/11/2023 12:11:42 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Kritika Kumari ,
  • Date:
  • 10/11/2023 12:11:42 pm
Share:

संक्षेप

नई दिल्ली: भारतीय त्योहार दिवाली का पहला दिन धनतेरस या धनत्रयोदशी है। यह हिंदू कैलेंडर के अश्विन या कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष के तेरहवें चंद्र दिवस पर मनाया जाता है। इस वर्ष, शुक्रवार 10 नवंबर को यह शुभ दिन पूरे भारत में खूब धूमधाम और जोश-उल्लास से मनाया जाएगा। धनतेरस पर धन्वंतरि की पूजा की जाती है। 

विस्तार

जिन्हें आयुर्वेदिक भगवान माना जाता है। जिन्होंने मानव जाति के कल्याण और उसे बेहतर बनाने व उन्हें रोगों से उबरने में मदद करने के लिए आयुर्वेद का ज्ञान दिया। दिवाली की शुरुआत के रूप में धनतेरस पर खरीदारी और धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।

धनतेरस से शुरुआत तो वहीं भाई दूज के साथ इसका समापन होता है। धनतेरस का ज़्यादा लाभ उठाने और अपने जीवन में धन और समृद्धि को आमंत्रित करने के लिए, कुछ बातों को मानना और कुछ बातों से बचना बहुत आवश्यक है। 

धनतेरस पर खरीददारी करते समय कुछ बातो का ध्यान अवश्य रखें, जैसे की इस दिन क्या ख़रीदे और क्या नहीं। कुछ ऐसी वस्तुएँ जिन्हें आपको धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए-
1) तेल
2) चाकू
3) पिन
4) कैंची
5) कांच के बर्तन या कांच से बनी वस्तुएं
6) प्लास्टिक उत्पाद
7) एल्युमीनियम के बर्तन
8) लोगों को लोहे से बनी चीजें भी खरीदने से बचना चाहिए।
9) घी

15/01/2026
05/01/2026
05/01/2026
05/01/2026
26/12/2025
24/12/2025
15/12/2025
12/12/2025
08/12/2025