Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश सिंगरौली जियावन पुलिस के हाथों लगी बड़ी सफलता, छापेमारी के दौरान अवैध गांजे हुआ जप्त 

जियावन पुलिस के हाथों लगी बड़ी सफलता

जियावन पुलिस के हाथों लगी बड़ी सफलता - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश   Published by: Ramanand Dwivedi , Date: 21/01/2023 12:53:46 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ramanand Dwivedi ,
  • Date:
  • 21/01/2023 12:53:46 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश सिंगरौली जिले के जियावन पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही को देखकर अब ऐसा लगता है कि, माफियाओं और अवैध कारोबारियों की खैर नहीं, जो प्रतिदिन किसी न किसी रूप में हम आपको देखने को मिल पा रहा है। 

विस्तार

मध्य प्रदेश सिंगरौली जिले के जियावन पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही को देखकर अब ऐसा लगता है कि, माफियाओं और अवैध कारोबारियों की खैर नहीं, जो प्रतिदिन किसी न किसी रूप में हम आपको देखने को मिल पा रहा है। 

जिले की जियावन पुलिस फुल एक्शन में देखी जा रही है। जहां एक पर एक ताबड़तोड़ कार्रवाई कर लोगों को चौकाती नजर आ रही है। क्या रेत माफिया, क्या अवैध कारोबारी किसी के साथ कोई समझौता नहीं, केवल कानूनी कार्यवाही वो भी फैसला आन द स्पाट। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम में मजौना में एक बार फिर देखने को मिला। जहां नशा का ये काला कारोबार अच्छा खासा फल फूल रहा था। प्रशासन कभी इस काले कारोबार के बारे में सोच भी नहीं सकती थी। जैसे ही विगत 19 जनवरी को उक्त काले कारोबार की भनक जियावन थाने को लगी। वहीं दुसरी ओर तत्काल जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह (भापुसे) के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा (रा पु से) नवागत देवसर एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे (रा पु से) के मार्गदर्शन एवं नगर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम गठित कर रेड कार्यवाही करते हुए। आरोपिया मेहरून्निसा पति मोहम्मद रमजान निवासी ग्राम मजौना उम्र 36 साल के कब्जे से 150 ग्राम गांजा मिलने पर 420 बी एनडीपीसी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इतना तो जरूर है कि, यह पुलिस विभाग द्वारा की जा रही कमरतोड़ कार्यवाही से माफियाओं और अवैध कारोबारियों में हड़कंप तो मचा ही है साथ में नींद भी गायब होती दिख रही है। बता दें कि, उक्त कार्यवाही के दौरान नगर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी, सउनि संतोष साकेत प्र. आ. 247 अनिल आर 565 विपुल प्र आर 483 नीरज सिंह, प्र आ 347 आशीष द्विवेदी, महिला आ.122 विमला जिनकी सराहनीय भूमिका रही।