-
☰
No image found.
बिहार: 23 आरोग्य मंदिरों में 732 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी गई दवाइयां व परामर्श
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज के प्रखंड क्षेत्र के 23 आरोग्य मंदिरों में मंगलवार को सुरक्षित मातृत्व जांच अभियान के तहत कुल 732 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज के प्रखंड क्षेत्र के 23 आरोग्य मंदिरों में मंगलवार को सुरक्षित मातृत्व जांच अभियान के तहत कुल 732 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद सभी महिलाओं को आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस अभियान में रेफरल अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सक, नर्सें एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरती अर्चना ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह विशेष कार्यक्रम चलाया गया, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को घर-घर तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस क्रम में वारिसलीगंज रेफरल अस्पताल सहित दो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सभी 16 पंचायतों के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच की व्यवस्था की गई। जांच के दौरान स्वास्थ्य टीम ने कई मामलों की पहचान भी की, जिनमें 3 महिलाओं के गर्भ में जुड़वा बच्चे, 23 एनीमिया से पीड़ित, 14 संभावित सिजेरियन केस, 3 गर्भकालीन मधुमेह से पीड़ित, 1 हाइपरटेंशन से पीड़ित तथा 1 एचआईवी संक्रमित महिला शामिल रही। सभी को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं सावधानी बरतने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं को एम्बुलेंस चालकों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना है।
बिहार: नगर परिषद की लापरवाही से नाराज मोहल्लेवासियों ने चंदा जुटाकर खुद भरे सड़क के गड्ढे
उत्तर प्रदेश: जिगर कॉलोनी में अव्यवस्थित हालात, टूटी पाइपलाइन और बदहाल पार्क से लोग परेशान
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर होगा जलाभिषेक
राजस्थान: पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, मटके फोड़कर जताया विरोध
