Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: महागठबंधन की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सिंह के समर्थन में कार्यकर्ता एकजुट

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 03/11/2025 11:22:25 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 03/11/2025 11:22:25 am
Share:

संक्षेप

बिहार: हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के फुलवरिया स्थित मां गायत्री उत्सव हॉल में महागठबंधन की बैठक की गयी। यह कार्यक्रम हिसुआ नगर परिषद की अध्यक्षा पूजा कुमारी 

विस्तार

बिहार: हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के फुलवरिया स्थित मां गायत्री उत्सव हॉल में महागठबंधन की बैठक की गयी। यह कार्यक्रम हिसुआ नगर परिषद की अध्यक्षा पूजा कुमारी के नेतृत्व में किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन मनोज कुशवाहा ने किया। जिसमें नीतू देवी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में राजद और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी बात रखी। इस बैठक में नीतू देवी के समर्थन में एकजुटता दिखाई गई और महागठबंधन के नेताओं ने उनके लिए प्रचार करने का निर्णय लिया। हालांकि, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच तनातनी की खबरें भी सामने आई थी, लेकिन राजद के नेताओं ने मजबूती से कांग्रेस का साथ देकर महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सिंह समेत सभी 05 विधानसभा क्षेत्र में जीत दिलाने में एकजुट हुए। 

बैठक में नीतू देवी के समर्थन में महागठबंधन के नेता राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत के लिए सभी घटक दलों के बीच समन्वय और सहयोग है । उन्होंने कहा हिसुआ में फिर से कांग्रेस की जीत बहुमत के साथ होगा। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रेणु सिंह ने कहा नवादा राजद हीं नहीं महागठबंधन के सभी घटक दल विधायिका नीतू देवी के साथ है ,राजद के एक -एक कार्यकर्ता महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए समर्पित भाव से लगे हुए हैं। नगर अध्यक्षा पूजा कुमारी ने कहा यह बैठक से विपक्षियों  का हौसला पस्त होगा। हम सभी नीतू सिंह के साथ होकर तेजस्वी का सरकार बदलना है। तेजस्वी विजन के साथ सरकार बनेगी और हिसुआ को विकास के रास्ते पर रखकर शांति और सद्भाव कायम रहेगा। बैठक में राजद के उदय बाला , रणविजय सिंह ,अरविंद चंद्रवंशी ,राजकुमार यादव ,मोहम्मद नासिर , अरविंद कुमार ,मनोज मंडल ,रामचन्द्र यादव ,सतेंद्र कुमार , मधुसूदन चौधरी आदि लोग ने अपने विचार दिए।

Related News

दिल्ली: ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि

बिहार: जिला पदाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक कर आंगनबाड़ी केंद्रों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सुधार के दिए निर्देश

बिहार: जिला पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

बिहार: डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना समिति की पहली बैठक सम्पन्न

बिहार: रजौली अनुमंडल में SC/ST अत्याचार निवारण सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न, मुआवजा और पेंशन वितरण की समीक्षा

बिहार: इंटर विद्यालय में बिहार मुक्त विद्यालय परीक्षा बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा शुरू, पहले दिन 535 परीक्षार्थी उपस्थित


Featured News