Contact for Advertisement 9650503773

बिहार: सुगौली में दिन दहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर कर दी हत्या 

बिहार: सुगौली में दिन दहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली मार

बिहार: सुगौली में दिन दहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर कर दी हत्या  - Photo by : Ncr Samachar

बिहार   Published by: Ayaz Ahmad , Date: 12/02/2024 04:24:18 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Ayaz Ahmad ,
  • Date:
  • 12/02/2024 04:24:18 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: गोली लगने वाले युवक की पहचान रक्सौल के हरैया निवाशी अनूप कुमार सिंह के रूप में हुई है। सुगौली के बगरा स्थित निर्माणधीन टोल प्लाजा के पास कार सवार एक व्यक्ति को गोली मारी गई। हुंडई कार पर सवार व्यक्ति रक्सौल की ओर से आ रहा था जैसे ही वह टोल प्लाजा गैलरी में पहुंचा ।पीछे से उजली रंग की स्कार्पियो सवार लोगों ने ओवरटेक कर रोका और हथियार निकाल कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।  

विस्तार

जिससे व्यक्ति गंभीर रुप से घायल होकर कार के सीट पर गिर पड़ा। अपराधियों की गोली से कार में अकेले चालक के दरवाजे का सिसा चकनाचूर हो गया। एक जिंदा कारतूस सहित चार खोखा पुलिस ने घटना स्थल से बरामद किया है। घटना की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को‌ एम्बूलैंस से मोतिहारी भेजवाया। गोली की आवाज सुन टोल कर्मी और आसपास के लोगों की भीड पहुंच गई। लेकिन ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।