-
☰
बिहार: यदुवंशी जागृति मंच का होली मिलन और सम्मान समारोह किया गया आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: पकरीबरावां-यदुवंशी जागृति मंच पकरीबरावां के द्वारा रविवार को प्रखंड मुख्यालय में होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया।
विस्तार
बिहार: पकरीबरावां-यदुवंशी जागृति मंच पकरीबरावां के द्वारा रविवार को प्रखंड मुख्यालय में होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। प्रखंड के विभिन्न गांव एवं क्षेत्र से सभी वर्ग जाति समुदाय के लोगों ने मिलजुलकर रंग गुललगाकर आपसी भाईचारा का संदेश देने का काम किया । होली मिलन समारोह में एक दूसरे को उत्साह के साथ गुलाल लगाया साथ ही शेखपुरा जिला के यादव एकता मंच चोरबर के दर्जनों सदस्य एवं क्षेत्र के दर्जनों सम्मानित लोगों को अंगवस्त्र देकर माला पहनाकर सम्मानित किया गया। में मुख्य वक्ता यदुवंशी जागृति एकता मंच के दिनेश यादव संजय यादव प्रमोद यादव काजू यादव भुट्टू यादव विजय यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा की हर गांव के लोग रंगों का त्यौहार होली प्रेम भाईचारा के साथ शांतिपूर्वक मनाएं आपसी प्रेम को बढ़ाने का प्रयास करें ताकि समाज में किसी प्रकार का भेदभाव एवं कटुता का माहौल उत्पन्न नहीं हो सके यदुवंशी जागृति एकता मंच पकरीबरावां ने समाज के खासकर युवाओं को नशाखोरी से दूर रहकर बच्चों को शिक्षा देने पर विशेष बल देते हुए सामाजिक व्यवहार समाज में प्रेम आदर्श तथा सम्मान देने एवं सम्मान लेने की नसीहत देते हुए कहा जब तक शिक्षित नहीं होंगे तब तक जागरूक नहीं हो सकते हैं। शिक्षा की जागरूकता से ही समाज का विकास संभव है। समाज में जागरूकता लाने के लिए यदुवंशी जागृति एकता मंच के प्रयास को एकजुट होकर जागरूकता लाने का जरूरत है होली मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के हर लोगों का सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए मंच के सभी लोगों ने उपस्थित आगंतुकों को होली महापर्व के अवसर पर सबों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए समारोह का समापन किया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश कुमार मंटन सिंह पूर्व विधायक प्रदीप महतो वर्तमान विधायक पति अशोक महतो रामबालक यादव जिला परिषद सदस्य नीतीश राज कौवाकोल का विकास सम्राट प्रखंड के लक्ष्मण यादव बलराम यादव प्रकाश यादव जयराम यादव रामबली यादव विनोद यादव दीपू यादव साधु यादव सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश: घायल दुर्लभ उल्लू को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग से तुरंत मदद की मांग
मध्य प्रदेश: सरकारी हॉस्पिटल निर्माण में घटिया सामग्री, अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल
उत्तर प्रदेश: 7 साल की मदीहा ने 6 रोजे रखकर दिखाई हौसले की मिसाल
मध्य प्रदेश: पोरसा पुलिस अलर्ट: होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं
मध्य प्रदेश: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदरगढ़ में अशोक बुधौलिया को दी श्रद्धांजलि