Contact for Advertisement 9650503773


कोटपूतली पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर हुआ भाजपा का बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 
 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती - Photo by : NCR Samachar

कोटपूतली   Published by: PRAMOD KUMAR BANSAL , Date: 26/09/2022 11:21:09 am Share:
  • कोटपूतली 
  • Published by: PRAMOD KUMAR BANSAL ,
  • Date:
  • 26/09/2022 11:21:09 am
Share:

संक्षेप

कोटपूतली में भाजपा प्रदेषाध्यक्ष डॉ. सतीष पूनीया के निर्देषानुसार रविवार को पूरे प्रदेश में भाजपा ने समस्त बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के उपलक्ष्य में बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला। 

विस्तार

कोटपूतली में भाजपा प्रदेषाध्यक्ष डॉ. सतीष पूनीया के निर्देषानुसार रविवार को पूरे प्रदेश में भाजपा ने समस्त बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के उपलक्ष्य में बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला। 

कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नगर मण्डल के बूथ संख्या 68 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती एवं बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम बूथ अध्यक्ष शशी मित्तल की अध्यक्षता एवं प्रदेष संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में परम्परागत रूप से बूथ पर उत्सव मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की रंगोली एवं कमल बनाकर कार्यक्रम में विविधता का निर्माण किया।

इस अवसर पर प्रदेष संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए। उनके सपनों को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी प्रतिभा के बल पर संगठन रूपी नन्हें से पौधे को सींच सींच कर पुष्पित एवं पल्लवित किया तथा विशाल वटवृक्ष के रूप में स्थापित किया। 

1952 में कानपुर में जनसंघ के अखिल भारतीय अधिवेषन में कश्मीर को भारत में विलय को लेकर सत्याग्रह का प्रस्ताव पारित हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रखर संगठनात्मक क्षमता के कारण उन्हें जनसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री साथ ही कशमीर सत्याग्रह संचालन का सम्पूर्ण भार भी पंडित जी को सौंपा गया। सम्पूर्ण भारत में कश्मीर के प्रश्न पर जनजागरण हेतु जगह-जगह बैठकों एवं सभाओं का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संगठन कौशल के कारण होने लगा। एक प्रधान, एक विधान एवं एक निशान का नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं की टोलियां के रिया टोपी पहने एवं केषरिया ध्वज लिए देशभर में जन जागरण का कार्य करने लगी। सत्याग्रह का स्वरूप विशाल होता गया।

इस अवसर पर प्रदेष मंत्री एवं पूर्व विधायक जितेन्द्र गौठवाल, सांसद सुखवीर सिंह जोनपुरिया, भाजयुमो प्रदेष मंत्री विनोद सिंह, भाजपा नेता मुकेश गोयल, जिलामहामंत्री सुरेन्द्र चौधरी, डॉ. अशोक यादव, मण्डल अध्यक्ष गोपाल मोरिजावाला ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं सम्बोधित किया। बूथ अध्यक्ष अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा मंच संचालन एडवोकेट योगी अशोक सुरेलिया जिला प्रभारी मन की बात कार्यक्रम ने किया।   

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर बोकन, जिलामंत्री सुभाष चन्द शर्मा, रविन्द्र सिंह शेखावत, रानी रत्ना कुमारी, मण्डल महामंत्री बालकृष्ण सैनी, देवेन्द्र आर्य, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, कोषाध्यक्ष पुष्कर शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूरण मल सैनी, उपप्रधान प्रतिनिधि, राजेन्द्र रहीसा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना, जिला सहसंयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ कैलाष चन्द टेलर, बनवारी लाल यादव, पार्षद प्रतिनिधि विजय कुमार आर्य, पार्षद प्रतिनिधि मनोज अग्रवाल, मण्डल प्रभारी ओपेन्द्र सिंह, प्रफुल्ल रमन, रमन सैनी, कुलदीप जोशी, सुरेश चौधरी, रामचन्द्र सैनी, रामौतार भरगड़, मनोज नारायण शर्मा, जयसिंह पायला, पार्षद प्रतिनिधि सुंदरलाल सैनी, दयाराम कुमावत, बनवारी लाल सैनी, रामजीलाल सैनी, कैलाश पंसारी, शिंभू अग्रवाल, अजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह तंवर आदि सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।