Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: नगर में पेयजल की किल्लत के विरोध में भाजपा पार्षद दल और भाजपा संगठन सड़कों पर उतरा

- Photo by :

  Published by: Tirupati Pandey , Date: 25/04/2024 05:48:41 pm Share:
  • Published by: Tirupati Pandey ,
  • Date:
  • 25/04/2024 05:48:41 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पेयजल आपूर्ति में नगरपालिका द्वारा बरती जा रही लापरवाही के विरोध में भाजपा पार्षद दल,नगर भाजपा संगठन,भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो ने गुरुवार को बावड़ी मंदिर से नगरपालिका तक रैली निकाली। रैली के दौरान नपाध्यक्ष के आवास के सामने भाजपा की महिला पार्षदों गंगाभारती शर्मा, पूजा परिहार, ममता वर्मा, भाजपा नेत्री अमिता मंत्री, अनिता बंसल, रश्मि ठाकुर ने पानी के मटके फोड़ कर विरोध व्यक्त किया। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: पेयजल आपूर्ति में नगरपालिका द्वारा बरती जा रही लापरवाही के विरोध में भाजपा पार्षद दल,नगर भाजपा संगठन,भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो ने गुरुवार को बावड़ी मंदिर से नगरपालिका तक रैली निकाली। रैली के दौरान नपाध्यक्ष के आवास के सामने भाजपा की महिला पार्षदों गंगाभारती शर्मा, पूजा परिहार, ममता वर्मा, भाजपा नेत्री अमिता मंत्री, अनिता बंसल, रश्मि ठाकुर ने पानी के मटके फोड़ कर विरोध व्यक्त किया। 


रैली में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा  भाजपा पार्षद उपस्थित थे। रैली नगर के मुख्य मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए नगरपालिका कार्यालय पहुंची।  नगरपालिका के प्रवेश द्वार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कक्ष के सामने भी मटके फोड़े गए। रैली में भाजपा कार्यकर्ता पेयजल की कमी और अन्य समस्याओं को लेकर नारे बाजी कर रहे थे। नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष गजेंद्र उपाध्याय और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल अजमेरा ने
सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया। 


ज्ञापन का वाचन अजमेरा ने किया। भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर में साफ सफाई के अभाव में वार्डों में गंदगी व्याप्त है।नगर की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। नगरपालिका में नागरिकों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। भाजपा नेता कमल बिर्ला ने कहा कि नगरपालिका द्वारा विपक्षी दल के पार्षदों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। 

भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं। विगत एक माह से सनावद नगर में पेयजल आपूर्ति की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। नगरपालिका  को गहरी नींद से जगाने के लिए रैली निकाली गई है।ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में पाइपलाइन आपूर्ति करने वाली पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। नगरपालिका द्वारा पाइप लाइनों की मरम्मत नहीं की जा रही है। इस कारण नगर में पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।


नगरपालिका द्वारा ग्राम रूपखेड़ा के कुएं से सीधा जल वितरण किया जाता है। किंतु नगरपालिका अपनी लापरवाही को छुपाते हुए  विद्युत आपूर्ति को दोष दे रही है।  रूपखेडा  फीडर को बदलने की ओर नगरपालिका ने ध्यान नहीं दिया।इस कारण नगर में जल आपूर्ति बाधित हो रही है। रेलवे विभाग द्वारा मोरटक्का में रेल लाइन का कार्य किया जा रहा है। 

रेलवे विभाग के ठेकेदार ने नगरपालिका को  सुझाव दिया था कि नर्मदा पाइपलाइन नक्शा दे दीजिए। ताकि पाइपलाइन को व्यवस्थित किया जा सके।  किंतु नगरपालिका परिषद की लापरवाही के कारण समय रहते यह कार्य भी नहीं हो पाया। ज्ञापन में मांग की गई कि  नगरपालिका  द्वारा इंटेकवेल के पास 8 से 10 फुट चौड़ी नाली खोदकर  इंटेकवेल तक नर्मदा जल लाया जाए।


विधायक सचिन बिरला ने नगर की पेयजल समस्या के बारे में कहा कि भाजपा पेयजल पर राजनिति नहीं कर रही है।प्रदेश की भाजपा सरकार स्थानीय निकायों को पर्याप्त धनराशि प्रदान कर रही है। स्थानीय निकाय इस राशि को आवश्यकता के अनुसार व्यय करने के लिए स्वतंत्र हैं। विधायक ने कहा कि नगरपालिका ने रूपखेड़ा फीडर को अलग कर सेपरेट फीडर के लिए आवेदन ही नहीं किया है।नगरपालिका ने पेयजल संकट से निपटने के लिए पूर्व में कोई तैयारी नहीं की। इसलिए नगर में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न हुई है।


 इस दौरान भाजपा नेता प्रभात पंडित, मनोज जैन, संजय राठौर, प्रभात उपाध्याय, विष्णु ठेकेदार, शेख इकबाल, सुरेश सोलंकी, नीलेश जायसवाल,
श्याम पुरोहित, सुरेश सोलंकी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शेख मुजफ्फर, केदार पंडित, वारिश जैन, राजेश पाल, पार्षद राजेश अंजने, बंटी राठौर, पवन अरझरे, दुर्गेश परिहार, सुदीप वर्मा, सुनील माली, शुभम शर्मा, मोहित यादव, मनोज धोपे, आदित्य पंचोलिया, राजेश पाल, केदार पंडित, कलीम पहलवान, पप्पू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।