Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान डीग महाविद्यालय के नव निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष का भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया सम्मान

नव निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष का भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया

नव निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष का भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया सम्मान - Photo by : NCR Samachar

राजस्थान   Published by: Bhanu Joshi , Date: 26/09/2022 11:38:53 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Bhanu Joshi ,
  • Date:
  • 26/09/2022 11:38:53 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान के डीग में 25 सितंबर को हिंदी पुस्तकालय के अरुण सभागार में डीग शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गोयल अधिवक्ता के नेतृत्व में एवं भरतपुर भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में नव निर्वाचित डीग महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ दुबे उर्फ़ कन्हा का माला एवं फैंटा बांधकर स्वागत किया गया।

विस्तार

राजस्थान के डीग में 25 सितंबर को हिंदी पुस्तकालय के अरुण सभागार में डीग शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गोयल अधिवक्ता के नेतृत्व में एवं भरतपुर भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में नव निर्वाचित डीग महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ दुबे उर्फ़ कन्हा का माला एवं फैंटा बांधकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी एवं साथ ही साथ छात्रसंघ अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 शैलेश सिंह की अगुवाई में छात्रहितों में कार्य करने की शपथ ग्रहण की एवं उन्होंने वादा किया की छात्रों को होने वाली समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। 

इस मौके पर डींग शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गोयल अधिवक्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा उर्फ़ बंटू शर्मा, राजेंद्र खंडेलवाल, सनातन ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परशुराम सेना की डीग तहसील अध्यक्ष भानु जोशी, पार्षद योगेश, इंदर सांखला, दीपक सांखला, गिरीश शर्मा एवं गौरव सोनी आदि उपस्थित रहे। भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ साथ युवा मोर्चा के भाजपा युवा अध्यक्ष कुकू खंडेलवाल, महामंत्री जतिन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश अरोड़ा, एवं उपाध्यक्ष बॉबी उपाध्याय उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर महाविद्यालय डीग के नवनिर्वाचित महासचिव सोनू गुर्जर, सचिव पुष्पेंद्र सिंह के साथ साथ छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ दुबे के युवा साथी मदन गोपाल शर्मा, राजू शर्मा, अनुज खंडेलवाल, अनिरुद्ध दुबे, देवांशु उपाध्याय, विशाल फौजदार, विष्णु पंडित, प्रियांशु, गोपाल, विश्वजीत, संजय एवं अनार सिंह बहताना आदि ने भाजपा की सदस्यता ली।