Contact for Advertisement 9650503773


भाजपा महिला मोर्चा मंडल मोहगांव अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भाजपा महिला मोर्चा मंडल मोहगांव अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भाजपा महिला मोर्चा मंडल मोहगांव अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा - Photo by : ncr samachar

मध्य प्रदेश  Published by: INDRAMEN MARKO , Date: 19/04/2023 05:21:25 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: INDRAMEN MARKO ,
  • Date:
  • 19/04/2023 05:21:25 pm
Share:

विस्तार

मंडला, विकास खण्ड मोहगांव अंतर्गत ग्राम मोहगांव की रक्षा अग्रवाल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहगांव भारतीय जनता पार्टी सकरी महिला कार्यकर्ता ने आज अपनी इस्तीफा दिया। समस्त महिला मोर्चा के अध्यक्षों ने भारतीय जनता पार्टी से नाराजगी जाहिर किए l अपना अपना मंडल की महिला अध्यक्षों ने पद से इस्तीफा पत्र जिला अध्यक्ष को दिया l जिला अध्यक्ष भीष्म देवी को आवेदन पत्र दिया। 

जिला गौपालन एवं पशु संवर्धन समिति जिला मंडला का जिला सदस्य गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की महिला अध्यक्ष दीप्ति कौर को नियुक्ति किया है l पार्टी के विपरीत विचारधारा में काम करने वाली बहन को पुरस्कृत करना न्याय संगत नहीं है। इस नियुक्ति से हम सब दुःखी हैं। हम सभी बहने वर्षों से पार्टी के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। संगठन ने जब भी हम लोगों को कोई कार्य सौंपा है। 

उसे पूर्ण ईमानदारी से हम लोगों ने निर्वाहन या निभाया है l किन्तु लगातार हम बहनों की उपेक्षा हो रही है। अतः महोदय जी से निवेदन है  इस नियुक्ति पत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जावे l गौपालन एवं पशु संवर्धन समिति का सदस्य हमारी विचारधारा की बहन को नियुक्त किया जाये l इस न्याय संगत नियुक्त पर मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें l