Contact for Advertisement 9650503773


Lal Krishna Advani Birthday: 95 वर्ष के हुए भाजपा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, PM मोदी ने आवास पर पहुंचकर दी बधाई 

95 वर्ष के हुए लालकृष्ण आडवाणी

95 वर्ष के हुए लालकृष्ण आडवाणी - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Agency , Date: 08/11/2022 10:59:06 am Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 08/11/2022 10:59:06 am
Share:

संक्षेप

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दुनिया का सबसे जाना पहचाना नाम। आडवाणी वो जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी। वरिष्ठ नेता आडवाणी ने भारतीय जनता पार्टी BJP को राजनीति में सबसे ऊपर ले जाने में अपना सम्पूर्ण योगदान दिया।

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दुनिया का सबसे जाना पहचाना नाम। आडवाणी वो जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी। वरिष्ठ नेता आडवाणी ने भारतीय जनता पार्टी BJP को राजनीति में सबसे ऊपर ले जाने में अपना सम्पूर्ण योगदान दिया। लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को हुआ था। लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवनकाल के 95 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। आडवाणी कई बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके है। साल 2008 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में कराने की घोषणा की थी, जिसमें लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान किया गया। लालकृष्ण आडवाणी का जन्म करांची के सिंधी परिवार में हुआ। इनके पिता किशनचंद आडवाणी व्यापारी थे। इनकी माता का नाम ज्ञानी देवी था। बंटवारे के बाद इनका परिवार भारत में आकर बस गया था।

भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी 

लालकृष्ण आडवाणी ने 1941 में 14 वर्ष की आयु में RSS से जुड़कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। लालकृष्ण आडवाणी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थापना में लगा दिया। भाजपा वरिष्ठ नेता वर्ष 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। साल 2015 में लालकृषण आडवाणी को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं 

लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन के अवसर पर PM नरेंद्र मोदी उनके आवास पर मिलने पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। PM मोदी ने भाजपा वरिष्ठ नेता आडवाणी से आर्शीवाद लिया। इस दौरान देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

22/04/2024
19/04/2024
11/04/2024
08/04/2024
04/04/2024
03/04/2024
03/04/2024
03/04/2024