Contact for Advertisement 9650503773


सागर जिले में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के 326 में से 262 स्थानों पर हुई विजय 

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा हुई विजयी

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा हुई विजयी - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश  Published by: Mukesh Haryani , Date: 01/10/2022 06:36:36 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mukesh Haryani ,
  • Date:
  • 01/10/2022 06:36:36 pm
Share:

संक्षेप

पत्रकार में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने आज पार्टी कार्यालय में पत्रकारों महामंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष व्रन्दावन अहिरवार, श्याम तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन उपस्थित रहें।

विस्तार

मध्य प्रदेश सागर भारतीय जनता पार्टी द्वारा धर्म श्री स्थित जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने आज पार्टी कार्यालय में पत्रकारों महामंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष व्रन्दावन अहिरवार, श्याम तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन उपस्थित रहें।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा की विचारधारा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की जनकल्याण की योजनाओं का जनमानस में स्वीकारिता स्पष्ट नजर आ रही है। भाजपा आज देश की सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी पार्टी बनकर लोगों के सर्वकल्याण के लिये कार्य कर रही है, जिससे भाजपा के सर्वकल्याण के ध्येय वाक्य से जनमानस में भाजपा की स्वीकारता स्पष्ट दिख रही है। 

उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में किसी दल के प्रति स्वीकार्यताभाव के चलते ही प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होेते है जिसके चलते सागर जिले में भी भाजपा की जनमानस में स्वीकारभाव के चलते ही 6 नगर पालिका, 10 नगर परिषदों में कुल 75 भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुये है, जिसमें प्रमुखता से खुरई नगर पालिका में 21 पार्षद, मालथौन में 15, बांदरी में 15, बरोदिया में 15, सुरखी में 2, बिलहरा में 2, शाहपुर में 1 पार्षद, बीना में 2, देवरी में 2 प्रत्याशी नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण में सागर जिले से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुये।    

साथ ही श्री सिरोठिया ने कहा कि सागर जिले में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के कुल 326 वार्डो में से 262 वार्डों में भाजपा ने एवं 37 वार्डो में कांग्रेस एवं 27 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। जीते हुये लगभगत सभी निर्दलीय प्रत्याशियों ने भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को दृष्टिगत रखते हुये अपना समर्थन भाजपा को दिया है। वहीं शाहपुर नगर परिषद के कुल 3 कांग्र्रेस के जीते हुये पार्षदों ने भी अपना समर्थन भाजपा को देकर शाहपुर को कांग्रेस मुक्त बनाया है इसी प्रकार खुरई गढ़ाकोटा नगर पालिका एवं बांदरी, बरोदिया, मालथौन भी कांग्रेस मुक्त हुयी है। जिसके लिए भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में सागर जिले में मिली ऐतिहासिक जीत पर सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है। 

सिरोठिया ने कहा कि, आगामी चुनाव में सागर जिले को कांग्रेस मुक्त करने के लिये सभी कार्यकर्ता पूर्णतः तैयार है और हम निश्चित ही सागर जिले की आठो विधानसभा सीटों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकासशील एवं जनकल्याणकारी नीतियों एवं बूथस्तर पर देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम जनमानस में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपार विश्वास से जीतेंगे।

साथ ही सिरोठिया ने बताया की कल दिनांक 2-10-2022 को सागर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया हैं जिसमें भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल होंगे।

पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने एवं आभार नगर निगम अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री वृंदावन अहिरवार ने व्यक्त किया।