-
☰
No image found.
Driving Cab Even After Rape and Murder: नाबालिग से दुष्कर्म और उसकी हत्या का मामला, आरोपी कैब ड्राइवर की चालाकी CCTV से हुई बेनकाब
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैब ड्राइवर बसु सिंह ने वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की और सामान्य तरीके से अपनी कैब चलाता रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार महरौली इलाके में बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के बाद आरोपी ने सड़क किनारे अपने कपड़े बदले और कैब को अच्छी तरह साफ किया। इसके बाद उसने दोबारा सवारी बैठानी शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने फोरेंसिक सबूत खत्म करने के लिए यह कदम उठाया। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पुराना है। उसके खिलाफ बिहार के खगड़िया जिले में पहले से पांच मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। इनमें छेड़छाड़, दंगा और हत्या के प्रयास जैसे आरोप शामिल हैं। ये मामले अलग-अलग वर्षों में दर्ज किए गए थे। टेक्निकल सर्विलांस से पकड़ा गया आरोपी पुलिस ने आरोपी के कपड़े जब्त किए हैं, जो घटना के समय पहने गए थे और CCTV में भी दिखाई दिए। जांच में यह भी पता चला कि घटना के बाद आरोपी गुरुग्राम में अपने मालिक की इमारत के पास कैब साफ करता नजर आया था। इसके बाद उसने चक्करपुर से एक यात्री को उठाया और उसे नांगलोई छोड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी के गुरुग्राम स्थित पते पर पहुंचने के बाद तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसके बाद उसे नांगलोई से विकासपुरी जाते समय गिरफ्तार किया गया। इलाके के रास्तों से अच्छी तरह वाकिफ था आरोपी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उस रास्ते को अच्छी तरह जानता था, जहां से बच्ची को ले जाया गया और बाद में शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, वह इलाके में अक्सर कैब चलाता था। कैब ड्राइवर बनने से पहले वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। आरोपी के कैब मालिक अंकित ने बताया कि उन्होंने पुरानी कार खरीदने के बाद उसे चलाने के लिए बसु सिंह को दी थी। आरोपी पहले से कैब एग्रीगेटर के साथ रजिस्टर्ड और वेरिफाइड था। मालिक के अनुसार, उनकी बातचीत ज्यादातर कैब के किराये तक ही सीमित रहती थी।
Murder Crime News: मामूली विवाद के बाद सगे भाइयों पर किया चाकुओं से हमला, एक की हुई मौत
