Contact for Advertisement 9650503773


Kiren Rijiju: किरेन रिजिजू को कैबिनेट ने कानून मंत्री पद से किया बर्खास्त, अर्जुन राम मेघवाल बने नए कानून मंत्री

अर्जुन राम मेघवाल बने नए कानून मंत्री

अर्जुन राम मेघवाल बने नए कानून मंत्री - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Agency , Date: 18/05/2023 11:52:41 am Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 18/05/2023 11:52:41 am
Share:

विस्तार

राजनीति की एक बड़ी खबर आज सामने आई है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि, कैबिनेट ने कानून मंत्री पद को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। कुछ अहम फैसले लिए हैं, जिसके मुताबिक किरेन रिजिजू को कानून मंत्री पद से हटाकर उनकी जगह अब अर्जुन राम मेघवाल को उस पद पर बैठा दिया गया है। किरेन रिजिजू बतौर केंद्रीय कानून मंत्री लगातार चर्चा में रहे। उन्होंने पिछले दिनों न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को यह मंजूरी दी थी। अब उनको कानून मंत्रालय से हटाकर विभाग विज्ञान मंत्रालय में भेज दिया गया है। अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्यायमंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में स्वतंत्र कार्यभार सौंपा गया है।

किरेन रिजिजू
2021 में रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद बने थे। उनका जन्म 19 नवंबर 1971 को अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कमिंग जिले में हुआ था और दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने कानून की डिग्री ली थी। 2004 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता था, 2009 में लोकसभा चुनाव हार गए थे और 2014 में चुनाव में रिजिजू ने फिर से जीत हासिल की थी और उसके बाद प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल में उन्हें राज्यमंत्री का पद दिया गया था।

अर्जुन राम मेघवाल
वर्ष 2009 से बीकानेर के सांसद हैं अर्जुन राम मेघवाल। उनका जन्म बीकानेर के किस्मिदेसर गांव में हुआ। उन्होंने बीकानेर के ही डूंगर कॉलेज से BA और वकालत की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मास्टर डिग्री भी ली। फिलिप्स विश्वविद्यालय से एमबीए भी किया। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी भी रहे और राजस्थान में अनुसूचित जाति के लिए कई लड़ाइयां लड़ी।

वर्ष 2009, 2014 और 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता और बीजेपी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। 2013 में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी हासिल किया था। अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान ही वे लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक बन गए थे। 2019 में उन्होंने संसदीय मामलों और भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यान राज्यमंत्री बनाए गए थे। अब उन्हें कानून मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। 

चर्चा में आए किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू ने पिछले कुछ समय पहले ही न्यायपालिका पर टिप्पणी की थी, जिसको लेकर वह चर्चा में बने हुए थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े किए थे। उन्हें पिछले साल ही नवंबर में कहा था कि, जजों की नियुक्ति की वयवस्था कॉलेजियम सिस्टम संविधान के लिए एलियन है। यह भी कहा था कि, कॉलेजियम सिस्टम में कई खामियां हैं और लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उसके कुछ समय बाद उन्होंने कहा था कि, रिटायर्ड जज और एक्टिविस्ट भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा है। ‌