Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों की करियर काउन्सलिंग 
 

छात्रों की करियर काउन्सलिंग  - Photo by : Ncr Samachar

मध्य प्रदेश   Published by: Rajan , Date: 12/09/2022 12:40:50 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Rajan ,
  • Date:
  • 12/09/2022 12:40:50 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए, सचेतपर्यंत शिक्षा फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट शिक्षण करियर काउन्सलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए, सचेतपर्यंत शिक्षा फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट शिक्षण करियर काउन्सलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सञ्चालन संस्था के सचिव राजन शर्मा के द्वारा किया गया व कार्यक्रम में मुख्या स्पीकर प्रतीक कुमार जैन थे जो की इंदौर में बिज़नेस एनालिस्ट के पद पर पदस्थ हैं साथ ही कार्यक्रम की बाग़डोर मिस वैभवी जैन द्वारा संभाली गयी। 

उक्त कार्यक्रम में बच्चो को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बहुआयामी उपयोगिताओं के बारे में जानकारी दी गयी कितने करियर ऑप्शन हैं, सरकारी नौकरी में सबसे ज्यादा मांग होना तथा कॉर्पोरेट में सर्वाधिक मांगे जाने वाले इंजीनियर मैकेनिकल के होते हैं बताया गया है कि इस कार्यक्रम के दौरान मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्र दीपांशी, छात्र प्रभात ने भी जमकर अपने डाउट क्लियर किए। इस कार्यक्रम में अजय बांगर, मुग्धा श्रीवास्तव व राजन शर्मा भी उपस्थित रहे।