Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान डीग हिंदी पुस्तकालय के अरुण सभागार मे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर शैलेश सिंह की उपस्थिति मे मनाई पंडित दीनदयाल की जयंती

पंडित दीनदयाल जी की जयंती

पंडित दीनदयाल जी की जयंती - Photo by : NCR Samachar

राजस्थान   Published by: Bhanu Joshi , Date: 26/09/2022 12:07:40 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Bhanu Joshi ,
  • Date:
  • 26/09/2022 12:07:40 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान के डीग में ग्रामीण एवं शहर मंडल डीग द्वारा बूथ संख्या 9 हिंदी पुस्तकालय के अरुण सभागार में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ कमल उत्सव के रूप में मनाई गई।

विस्तार

राजस्थान के डीग में ग्रामीण एवं शहर मंडल डीग द्वारा बूथ संख्या 9 हिंदी पुस्तकालय के अरुण सभागार में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ कमल उत्सव के रूप में मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों जिला उपाध्यक्ष जगदीश अजान, वेदवीर, सतीश बंसल, प्रदेश युवा कार्यसमिति के सदस्य एवं किसान मोर्चा के टोंक जिला प्रभारी लखपत सिंह गुर्जर द्वारा भारत माता एवं पंडित दीनदयाल के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शैलेश दिगंबर सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, पंडित दीनदयाल के संघर्षों से आज पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है। उनका कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण व त्याग तथा लगाव प्रेरणास्पद है। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए तथा उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलने की सलाह दी तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक जुड़ने का आह्वान किया। इसी अवसर पर उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से तैयार रहने और कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगदीश अजान, जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सतीश बंसल, जिला संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ राजेंद्र खंडेलवाल, जिला महिला संयोजक भावना गांधी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक एवं डीग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद पटेल, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक बदन सिंह एवं छात्र कॉलेज अध्यक्ष ऋषभ दुबे व उनकी कार्यकारिणी का माला साफा दुपट्टा पहना कर स्वागत व सम्मान किया इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली बनाई गई। मीटिंग को छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ दुबे, भावना गांधी राजेंद्र खंडेलवाल तथा अमरनाथ गुप्ता ने भी संबोधित किया और सभी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल के आदर्शो पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तारा सिंह एवम् शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता एडवोकेट ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवम् आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री हरपाल सिंह सोलंकी ने किया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष हरि सिंह, दाऊदयाल नसवरिया, मंडल महामंत्री ओम प्रकाश कौशिक एवं पार्षद योगेश कोली, मंडल मंत्री इंदर सिंह, देवेश यादव, छैल बिहारी खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष पवन खंडेलवाल ,युवा मोर्चा अध्यक्ष कुक्कू खंडेलवाल किसान मोर्चा अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, एससी एसटी मोर्चा अध्यक्ष इंदर सांखला, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा, पार्षद दीपक सांखला, पूर्व वाइस चेयरमैन प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हरेंद्र (खरगू) सिंह, गोपाल इंदौलिया, मोहन गौर, उपेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री दुष्यंत परमार, शक्ति केंद्र संयोजक सर्वेश अरोड़ा बूथअध्यक्ष सौरव यादव, विपिन बुधराजा, पूर्व पार्षद दीना नाथ कपूर, सनातन ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं परशुराम सेना के तहसील डीग अध्यक्ष भानु जोशी, राकेश खंडेलवाल एडवोकेट, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष राकेश गिरसे, मंत्री शिवचरण, पूर्व सरपंच दिगंबर सिंह सिनसिनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बृज बिहारी जादौन, ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष कोमल शर्मा, जिला महिला मोर्चा महामंत्री अर्चना किराड़ गोपाल पंडित, कमल इकलेरा, राजेन्द्र सिंह फौजी, अजय, तथा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Featured News