Contact for Advertisement 9650503773


China Taiwan Tension: अमेरिकी संसद स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान यात्रा पर भड़का चीन, करने लगा युद्ध का अभ्यास  

नैंसी पेलोसी के ताइवान यात्रा पर भड़का चीन

नैंसी पेलोसी के ताइवान यात्रा पर भड़का चीन - Photo by : Social Media

अमेरिका   Published by: Agency , Date: 05/08/2022 04:56:16 pm Share:
  • अमेरिका
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 05/08/2022 04:56:16 pm
Share:

संक्षेप

अमेरिका के संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन को काफी परेशानी हुई है और अब भड़का हुआ चीन पहले से भी ज्यादा आक्रामक होता जा रहा है।

विस्तार

अमेरिका के संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन को काफी परेशानी हुई है और अब भड़का हुआ चीन पहले से भी ज्यादा आक्रामक होता जा रहा है। उसने गुरुवार को ताइवान की घेराबंदी के लिए युद्ध का अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। इन सबके बाद ये खबर सामने आई कि चीन ने पांच मिसाइलें दागीं, जो जापान के इईजेड में जाकर गिरीं, जिसका जापान ने कड़ा विरोध किया। वहीं चीन के 22 विमानों ने एक बार फिर ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया। इन सबके बीच नैंसी पेलोसी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गईं। 

चीन ने नैंसी पेलोसी पर लगाए प्रतिबंध 
चीन ने ताइवान की यात्रा करने पर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी पर शुक्रवार को पाबंदी लगा दी। चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से समाचार एजेंसी एएफपी ने यह खबर दी है। पेलोसी ने चीन की धमकियों की परवाह किए बगैर गत शनिवार को ताइवान का एक दिनी दौरा किया था। इससे चीन बुरी तरह बौखला गया है। 

जापानी प्रधानमंत्री किशिदा और पेलोसी की मुलाकात 
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शुक्रवार को कहा कि, ताइवान की ओर लक्षित चीन का सैन्य अभ्यास एक ‘‘गंभीर समस्या’’ को दर्शाता है, जिससे क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरा है। दरअसल, अभ्यास के तौर पर चीन द्वारा दागी गई पांच बैलिस्टिक मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरीं।