Contact for Advertisement 9650503773


Congress Victory in Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से जीत, 2024 के चुनाव में साबित होगी मील का पत्थर 

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से जीत

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से जीत - Photo by : Social Media

कर्नाटक  Published by: Agency , Date: 13/05/2023 04:52:30 pm Share:
  • कर्नाटक
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 13/05/2023 04:52:30 pm
Share:

विस्तार

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से जीत के बाद जगह-जगह कांग्रेस पार्टी उत्सव मना रही हैं दिल्ली के AICC में भी कांग्रेस का जश्न लगातार जारी है। 

कांग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, यह एक स्पष्ट संदेश है। हम कर्नाटक के गरीब लोगों के साथ खड़े थे, भाजपा कर्नाटक के अमीर लोगों के साथ थी। गरीबों ने इस चुनाव को जीत लिया। यह परिणाम 2024 के लिए मील का पत्थर साबित होगी। बीजेपी जिस तरह की विभाजन की राजनीति करती है वह हर बार सफल होने वाली नहीं है।

कांग्रेस की जीत पर सिद्धारमैया ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि मतदाता उनके चेहरे को देखकर बीजेपी को वोट देंगे यह गलत साबित हुआ।

कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक की जनता का आभार जताते हुए कहा कि, यह देश को जोड़ने वाली राजनीतिक की जीत है। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं हैं। आप सबकी मेहनत रंग लाई। कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटक की जनता को दी गई गारंटी को लागू करने का काम करेंगे, जय कर्नाटक, जय कांग्रेस।

बता दें कि, भाजपा ने तमाम कोशिशें की थी कि, वह कम कर्नाटक का चुनाव जीते, लेकिन जब चुनाव प्रचार हो रहे थे तो लोग भाजपा के समर्थन में नजर आ रहे थे और जब चुनाव के परिणाम आए तो पासा ही पलट गया, कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया कि, लोगों को अच्छे और बुरे की कितनी समझ है।