Contact for Advertisement 9650503773


हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कर रही BJP को साफ करने का दावा, ट्रेंड हो रहा है 'कांग्रेस साठ भाजपा आठ'

ट्रेंड हो रहा है 'कांग्रेस साठ भाजपा आठ'

ट्रेंड हो रहा है 'कांग्रेस साठ भाजपा आठ' - Photo by : Social Media

हिमाचल प्रदेश  Published by: Namita Chauhan, Date: 07/11/2022 02:55:54 pm Share:
  • हिमाचल प्रदेश
  • Published by: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 07/11/2022 02:55:54 pm
Share:

संक्षेप

चुनाव को महज 5 दिन शेष रह गए है तो ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि, किस पार्टी को कितने मत प्राप्त होंगे। हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है और ये अनुमान देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगाया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस 60 सीटें और भाजपा महज 8 सीटों के साथ नजर आ रही है। 

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। इतना ही नहीं इस चुनाव को महज 5 दिन शेष रह गए है तो ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि, किस पार्टी को कितने मत प्राप्त होंगे। हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है और ये अनुमान देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगाया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस 60 सीटें और भाजपा महज 8 सीटों के साथ नजर आ रही है। 

एक तरह से कांग्रेस ये साबित करने की कोशिश कर रही है कि भाजपा का सूपड़ा हिमाचल प्रदेश से पूरी तरह से साफ हो जायेगा। इस बार का विधानसभा चुनाव हिमाचल में एक नया बदलाव लेकर आएगा और बदलाव हिमाचल और हिमाचल के निवासियों की काया पलट कर देगा। 

आपको बता दें कि, सोशल मिडिया पर इस समय हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर #कांग्रेस_साठ_भाजपा_आठ का ट्रेंड चलाया जा रहा है, जिस पर काफी समर्थकों ने अपनी सहमति दिखाई है। खासतौर पर ट्विटर पर ये हैसटैग ट्रेंड कर रहा है, जिसमें लोगों से कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही जा रही है। 

https://twitter.com/Tikli__/status/1589528894084112385?s=20&t=97YPkbblyLdg4VTl2qWwEg

कई ट्वीट में ये लिखा गया है कि, कांग्रेस अब बदल चुकी है, कांग्रेस पार्टी के राजनीती करने का तरीका अब बदल चुका है, राहुल गाँधी में काफी बदलाव आ चुका है, इसलिए कांग्रेस को अपना समर्थन दें। 

12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में मतदान कराए जायेंगे और फिर 8 दिसंबर को मतगणना। 1 महीने में ये स्पष्ट हो जायेगा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस रहेगी या बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जायेगा।