-
☰
मध्य प्रदेश नारायणगंज में मनाया गया संविधान दिवस, छात्र छात्राओं ने की संवाद
संविधान दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने किया संवाद - Photo by : NCR Samachar
संक्षेप
मध्य प्रदेश मंडला नारायणगंज भारतीय संविधान दिवस के मौके पर जिला मंडला के जनपद पंचायत नारायणगंज खंड स्तर की कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश मंडला नारायणगंज भारतीय संविधान दिवस के मौके पर जिला मंडला के जनपद पंचायत नारायणगंज खंड स्तर की कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारायणगंज खंड के अंतर्गत आने वाली सभी संकुल क्षेत्र के हायर सेकेंडरी विद्यालय हाई स्कूल मॉडल विद्यालय और विकासखंड के अंतर्गत आने वाली सभी छात्रावासों के छात्राओं ने इस संवाद कार्यक्रम में समता बंधुता न्याय और स्वतंत्रता पर अपना विचार संवाद पे रखे संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजक कर्ता काशीराम वरकड़े के द्वारा बताया गया कि संविधान दिवस के अवसर पर संविधानिक विकास संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज और विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को संविधान के प्रति जागरूक करने का है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों में अंचलों में अधिकतर संविधान के प्रति जागरूक नहीं हो पा रहे हैं। जिले में जिलेभर में तमाम संगठन के माध्यम से केवल सामाजिक कार्यक्रम ही होते हैं संविधानिक रूप से किसी प्रकार की कार्यक्रम नहीं हो पाते हैं जिसके चलते बच्चे सामाजिक कार्यक्रमों और महापुरुषों को ही याद कर पाते हैं संविधान के प्रति उनकी लगाओ धीरे-धीरे दूर होती जा रही है उसी को बच्चों के बीच में संविधान दिवस मना कर एक पहल किया गया कि बच्चों सविधान की प्रति भी जान पाए और संविधान में दिए उनके मूल कर्तव्यों को भी जाने उसी को ध्यान में रखते हुए संविधान के प्रति एक संदेश पहुंचे जिससे बच्चों के अंदर एक संविधान के प्रति और उसे पढ़ने के लिए ललक जागे इसी उद्देश्य यह कार्यक्रम को किया गया। इस कार्यक्रम में की विशेषता यह रही कि मुख्यालय के सभी विभागीय उच्च अधिकारियों संविधान के अच्छे जानकार वकील सोशल एक्टिविस्ट और वरिष्ठ पत्रकार और विभिन्न एनजीओ में कार्यरत लंबे अनुभव रखने वाले बुद्ध जीवो को ही बुलाया गया जिससे बच्चे उन्हें सुनकर समझ सके और उनके द्वारा किए गए कार्यों को जाने और उनके द्वारा पाए गए लक्ष्यों से सीखे के और उनकी तरह आगे बढ़े। उन्हीं के माध्यम से बच्चों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के साथ-साथ संविधान की मूल भावनाओं को साथ में रखकर जीवन जीने का मार्गदर्शन भी दिया गया। युवाओं और छात्रों को जागरुक करने के साथ ही संविधान की विशेषताओं से भी अवगत कराने के साथ ही संविधान दिवस पर संविधान के बारे में सवाल जवाब कर युवाओं को जागरुक किया गया और बताया कि आज का दिन भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। 26 नवंबर की ऐतिहासिक तारीख को सन 1949 में भारत की संविधान समिति की तरफ से भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था। लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को प्रभावी रूप से लागू किया जा सका। एक भारतीय नागरिक होने के नाते आपको समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृति एवं शिक्षा से संबंधित अधिकार मिले हुए है। यदि आप के किसी भी अधिकार का हनन होता है, तो आपको संवैधानिक उपचारों का भी अधिकार प्राप्त है। 35 छात्रों ने संवाद में लिया भाग: नारायणगंज विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी संकुल के स हाई और हायर सेकंडरी विद्यालयो भाग लिय जिसमें मंगलगंज, नारायणगंज, कन्या, बालक , टिकरिया नारायणगंज हाई स्कूल देवहार, माडल स्कूल कूड़ामैली, सभी छात्रावासो के बालक अपने-अपने विद्यालयों को पार्टिसिपेट के तरफ से भाग लिए जिसमें निबंध और संवाद भाग लिए समता, न्याय, स्वतंत्रता बंधुता बढ़-चढ़कर भाग लिए इन छात्रों ने जीता खिताब। स्वतंत्रता, न्याय, समता और बंधुता पर संविधानिक विकास संवाद हुई संपन्न. 35 बच्चों ने लिए भाग 3 बच्चों को मिला सील्ड 11 बच्चों ने जीता प्रमाण पत्र। पहला सील्ड सुमन कूडापे शासकीय उ. मा. विद्यालय मंगलगंज, दूसरा शिवानी मरकाम हाय स्कुल देवहार और तीसरा ओम स्वामी शासकीय बालक हाई स्कूल नारायणगंज जीता, आशिका परते, वासनी सारथी, दीपक कुमार, आर्यन सोनी, विवेक साहू, कान्हा सोनी ,दिव्यांश नामदेव, जय सोनी को प्रमाण पत्र मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में रतन वरकड़े, राजेंद्र धुर्वे, अधिवक्ता संतोष सोनी, आशीष अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, टिकरिया थाना प्रभारी एस एल मरकाम, मंगलगंज शिक्षक कमल सिंह मरावी, हाईस्कूल प्रचार जयदेव सिंह मार्को, अखिलेश मरावी सरपंच कुम्हा, मनोज पुंधे, ओम प्रकाश उइके, एवं आदि मौजूद रहे।
आयोजित कार्यक्रमों में बाकी वक्ताओं ने भारतीय संविधान की विशेषता के साथ ही इसकी महत्ता और प्रदत्त किए गए मानव के अधिकारों के बारे में भी बताया।
Chandrayan 3: इसरो आज फिर से कार्यशील होने की करेगा कोशिश, क्या विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर जागेंगे?
Kashi Cricket Stadium: प्रधानमंत्री मोदी आज काशी को देंगे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात
नई दिल्ली: दिल्ली से उदयपुर पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, भरी इकोनॉमी क्लास में उड़ान