-
☰
Delhi MCD Election 2022 Date: 4 दिसंबर को होगा दिल्ली MCD चुनाव, AAP और BJP में होगा घमासान, जानिए कितनी महिलाएं लड़ेंगी दिल्ली MCD का चुनाव
4 दिसंबर को होगा दिल्ली MCD चुनाव - Photo by : ANI
संक्षेप
दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात के बाद अब दिल्ली में भी चुनाव का बिगुल बज गया है। दिल्ली नगर निगम का चुनाव 4 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा और मतगणना 7 दिसंबर को की जाएगी।
विस्तार
दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात के बाद अब दिल्ली में भी चुनाव का बिगुल बज गया है। दिल्ली नगर निगम का चुनाव 4 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा और मतगणना 7 दिसंबर को की जाएगी। दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा, "हमने दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया पूरी की। मतदान केंद्रों की फिर से रूपरेखा तैयार की गई। अब हम दिल्ली में 250 वार्ड के लिए तैयार हैं। 68 निर्वाचन क्षेत्रों में दिल्ली नगर निगम का अधिकार क्षेत्र है। 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। SC के लिए उन 42 आरक्षित सीटों में से 21 सीटें SC महिलाओं के लिए होंगी। कुल 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। जो बातें इतने लम्बे समय से सामने आ रही थी आखिर वो सच साबित हो ही गई। सूत्रों से ये जानकारी बहुत पहले ही लोगों तक पहुंच गयी थी कि, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के साथ ही दिल्ली में नगर निगम के चुनाव भी कराए जायेंगे। बीते दिन ही गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है और आज दिल्ली में भी चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। दिल्ली में पिछले 15 सालों से बीजेपी का शासन रहा है, लेकिन अब जनता नगर निगम में भी बदलाव देखना चाहती है तो ऐसा हो सकता है कि इस बार का नगर निगम चुनाव आम आदमी पार्टी जीते। दिल्ली नगर निगम की कुल 272 सीटों में से 22 सीटें घटाकर इसे 250 कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर ये नियम भी लागू कर दिया गया है कि किसी भी जिले में अब 3 से ज्यादा वार्ड नहीं होंगे और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि दिल्ली में अब केवल एक ही मेयर होगा बाकि सभी केवल पार्षद होंगे। आपको बता दें कि, अब तक दिल्ली में 3 मेयर की कुर्सी थी जिसे केंद्र ने इस बार के चुनाव के बाद एक करने का फैसला ले लिया है।